फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2022 Third Somvar: सावन के तीसरे सोमवार पर ऐसे करें पूजा, बरसेगी महादेव की कृपा

Sun, 31 Jul 2022 03:42 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 31 Jul 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2022 Third Somvar shubh muhurt and puja vidhi in hindi
सावन के तीसरे सोमवार पर ऐसे करें पूजा - फोटो : amar ujala

Sawan Third Somvar Puja Vidhi: कल यानी 01 अगस्त 2022 को सावन माह का तीसरा सोमवार है। इस बार सावन के तीसरे सोमवार पर खास संयोग बन रहा है। सावन के तीसरे सोमवार के दिन ही विनायक चतुर्थी पड़ रही है। ऐसे में इस व्रत रखने से दोगुना फल की प्राप्ति होगी। सावन सोमवार पर भगवान शिव शंकर को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्तों द्वारा व्रत रखा जाता है। इस दिन शिव मंदिरों में भी भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। मान्यता है कि जो कोई भक्त सावन सोमवार का व्रत सच्चे मन करता है उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही इस व्रत से कुंडली में चंद्र ग्रह से जुड़े सभी दोष दूर होते हैं। इसके अलावा अविववाहित कन्याओं को योग्य वर प्राप्त होता है और शादीशुदा भक्तों का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा विधि के बारे में...  

Sawan 2022 Third Somvar shubh muhurt and puja vidhi in hindi
सावन के तीसरे सोमवार पर ऐसे करें पूजा - फोटो : अमर उजाला
सावन सोमवार पूजा विधि 

सावन के तीसरे सोमवार पर रवि योग बन रहा है। ऐसे में इस दिन सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल जरूर अर्पित करें। इसके बाद सावन सोमवार व्रत और शिवजी की पूजा का संकल्प लें। 

Sawan 2022 Third Somvar shubh muhurt and puja vidhi in hindi
सावन के तीसरे सोमवार पर ऐसे करें पूजा - फोटो : iStock

सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें। गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान भोलेनाथ को को चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म और फूलों की माला अर्पित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2022 Third Somvar shubh muhurt and puja vidhi in hindi
सावन के तीसरे सोमवार पर ऐसे करें पूजा - फोटो : iStock

साथ ही भगवान शिव शम्भू को शहद, फल, मिठाई, शक्कर, धूप-दीप अर्पित करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें। पूजन के अंत में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भोलनाथ की आरती करें। 

विज्ञापन
Sawan 2022 Third Somvar shubh muhurt and puja vidhi in hindi
सावन के तीसरे सोमवार पर ऐसे करें पूजा - फोटो : istock

इन मंत्रों का करें जाप
पूजा के अलावा सावन के तीसरे सोमवार शिव जी के कुछ मंत्रों का जाप करने से कष्टों का नाश होता है।  ये रहे वो मंत्र 

मंत्र 1-  ओम् नमः शिवाय

मंत्र 2- नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै न काराय नम: शिवाय

मंत्र 3-  श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व
जय-जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed