Hariyali Teej Vrat And Rules: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा। ये व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हरियाली तीज का व्रत केवल विवाहित महिलाएं ही नहीं बल्कि अविवाहित लड़कियां भी रखती हैं। कहा जाता है कि यदि अविवाहित लड़कियां इस व्रत को विधि पूर्वक करती हैं तो उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यता है कि माता पार्वती के कहने पर शिव जी ने आशीर्वाद दिया था कि जो भी कुंवारी कन्या इस व्रत को रखेगी उसके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। साथ ही मनचाहा व्रत मिलता है। यदि आप भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत रख रहीं हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें ताकि आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकें। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में...
Hariyali Teej 2022: कुंवारी लड़कियां इस विधि से रखें हरियाली तीज का व्रत, जल्द मिलेगा मनचाहा वर
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन