फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को चढ़ाएं चांदी की बांसुरी, होगी धन की वर्षा

Sun, 31 Jul 2022 12:17 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 31 Jul 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Upay offer silver bansuri to lord shri krishna on janmashtami puja
कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को चढ़ाएं चांदी की बांसुरी - फोटो : अमर उजाला

Krishna Janmashtami 2022 Upay: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद यानी भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त को है। भगवान श्रीकृष्ण जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। वे वसुदेव और देवकी के पुत्र थे। मान्यता के अनुसार, मथुरा कारावास में उनका जन्म हुआ था और गोकुल में यशोदा और नन्द के यहां उनका लालन पालन हुआ था। पूरे भारत में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी प्रिय चीजें उन्हें अर्पित की जाती हैं। बासुंरी भगवान कृष्ण की सबसे प्रिय वस्तु मानी जाती है। ऐसे में यदि आप जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इस दिन बांसुरी जरूर अर्पित करें। इससे आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। 

Krishna Janmashtami 2022 Upay offer silver bansuri to lord shri krishna on janmashtami puja
कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को चढ़ाएं चांदी की बांसुरी - फोटो : अमर उजाला
बांसुरी अर्पित करें 

भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लकड़ी, बांस, चंदन, पीतल, चांदी या फिर सोने की बांसुरी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यता है कि जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।   

Krishna Janmashtami 2022 Upay offer silver bansuri to lord shri krishna on janmashtami puja
कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को चढ़ाएं चांदी की बांसुरी - फोटो : iStock

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्माष्टमी पर यदि आप श्री कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करते हैं तो ये ज्यादा शुभ फलदाई होगा। चांदी की बांसुरी अर्पित करने से घर की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Upay offer silver bansuri to lord shri krishna on janmashtami puja
कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को चढ़ाएं चांदी की बांसुरी - फोटो : iStock

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूजा में चढ़ाई गई बांसुरी को घर पर रखने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। साथ ही इससे पैसों की तंगी दूर होती है। इससके अलावा व्यवसाय-नौकरी में उन्नति होती है।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Upay offer silver bansuri to lord shri krishna on janmashtami puja
कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को चढ़ाएं चांदी की बांसुरी - फोटो : iStock

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी चढ़ाने के बाद तिरोजी में रखें। ज्योतिष के अनुसार, तिजोरी में चांदी की बांसुरी रखने से धन में वृद्धि होती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed