Happy Hariyali Teej 2022 Wishes: मनोकामना पूर्ति और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला पर्व हरियाली तीज आज यानी 31 जुलाई 2022 को मनाई जा रही है। हर साल यह त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार में सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना के लिए उपवास रखती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां अपने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। करवा चौथ व्रत की ही तरह ये व्रत भी निर्जला होता है। हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रहते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा आराधना और आरती करती हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि हरियाली तीज में शिव जी और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में आप हरियाली तीज के अवसर पर सखी सहेलियों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेजकर शुभकामना दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए शुभकानमा संदेश लेकर आए हैं-
Hariyali Teej 2022 Wishes: शुभकामना संदेश के जरिए दें हरियाली तीज की बधाईयां, होगी अखंड सौभाग्य की प्राप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पार्वती आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं,
इस तीज आपको अपना मनचाहा वर मिल जाए,
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब हरियाली तीज का त्योहार
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
हरियाली तीज का त्योहार है,
गुझियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलो में सबके प्यार है…
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
झूम उठते हैं दिल सभी के,
हरियाली तीज गीतों के तराने से,
जुड़ जाते हैं टूटे सम्पर्क,
बस झूलने के बहाने से…
हरियाली तीज की शुभकामनाएं