Sawan Shukrawar Upay: भक्तों मनोकामना पूर्ति करने वाला सावन माह शुरू हो चूका है। इस माह को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है। साथ ही सावन का महीना भगवान शिव शंकर को भी बेहद प्रिय है। इस माह में अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। सावन में शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस माह में पूजा करने से जीवन की कई परेशानियां खत्म होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। सिर्फ सोमवार ही नहीं बल्कि इस माह का प्रत्येक दिन खास माना जाता है। यही कारण है कि शिव भक्त पूरे साल भर सावन माह का इंतजार करते हैं। पूजा के अलावा इस माह में मनोकामना पूर्ति के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन बेहद खास है। ऐसे में जिन लोगों की शादी, विवाह में किसी तरह की बाधा आ रही है, तो वे आज के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Sawan Shukrawar Upay: विवाह में आ रही बाधा तो आज के दिन जपें ये मंत्र, वर और कन्या दोनों के लिए है लाभकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन शुक्ल पक्ष की शुरुआत
14 जुलाई से शुरू हुए सावन माह का कृष्ण पक्ष आज यानी 29 जुलाई से समाप्त हो रहा है। आज से ही सावन का शुक्ल पक्ष आरंभ हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार, विवाह संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सावन का शुक्ल पक्ष उत्तम माना गया है। ऐसे में आज के दिन कुछ उपाय करके विवाह में आ रही बाधा को आप दूर कर सकते हैं।
शीघ्र विवाह के लिए लड़के करें ये उपाय
आज यानी 29 जुलाई 2022 को विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में जिन लड़कों के विवाह में देरी हो रही है उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। ज्योतिष के अनुसार यदि आपके विवाह में देरी हो रही है तो सावन माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे जल्द अच्छे रिश्ते आने लगते हैं। ये रहे वो मंत्र -
मंत्र 1- नरेंद्र ता चा कविभिर्विगर्हिता, राजन्यवन्धोर्निजधर्मवर्तिन:।
तथापि याचेतब सौह देच्छया, कनयां त्वदीयांन हि शुक्लदा वयम्।।
मंत्र 2- भगवान भीष्मकसुतामेवं निर्जित्य भुमियान:।
पुरमानीय विधिबदुपयेमे कुरुद्वह।।
पत्नी मनोरमां देहि मनोवृतानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसार सागरस्य कुलोद्भावाम्।।
लड़कियों के शीघ्र विवाह के लिए मंत्र
यदि किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही है तो उसे सावन माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही विवाह योग्य अच्छे रिश्ते आने लगते हैं।
कात्यायनि महामाये महायोन्यिधीश्वरि।
नंदगौपसुतं देवि पतिं में कुरु ते नम:।।
है गौरि! शंकरार्धाग्डिं, यथा त्वं शंकरप्रियां
तथा मां कुरु कल्याणि कांतकांता सुदुर्लभाम्।।