कर्मफलदाता शनि 24 जनवरी 2020 को ढाई साल बाद धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। शनि के गोचर का असर चार राशियों पर सर्वाधिक होगा। जहां वृश्चिक राशि को साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा, तो वहीं कुंभ राशि की साढ़ेसाती शुरु हो जाएगी। जबकि धनु और मकर पहले से ही साढ़ेसाती के प्रभाव में ही हैं। यहां शनि गोचर 2020 का जिक्र हो रहा है तो इसलिए हम आपको बताते हैं कि शनिवार के दिन घर पर इन पांच चीजों को नहीं लाना चाहिए। ये चीजें इस प्रकार हैं....
Shani Transit 2020: शनिवार का दिन होता है शनि को समर्पित, इस दिन न लाएं घर पर ये 5 चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले तिल
काले तिल का उपयोग शनि देव की दशा टालने के लिए किया जाता है। बता दें, शनिवार को काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर काले तिल चढ़ाने का नियम है। लेकिन इसेक लिए काले तिल कभी भी शनिवार को न खरीदें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है।
तेल
ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी तरह का तेल खरीदने से व्यक्ति रोगी होता है। ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए। लेकिन इस दिन तेल का दान जरूर करना चाहिए । ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस दिन काले सांड को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है।
लोहा
शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं। इसके विपरीत इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है। लोहे का सामान दान करने से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं।
काले जूते
काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी कुछ कम नहीं है। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो इसके लिए कभी भी शनिवार का दिन न चुनें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।