फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravivar Ke Niyam: रविवार को गलती से भी न करें ये 3 काम, मान-सम्मान से लेकर सुख-समृद्धि तक में होगी कमी

Wed, 03 Dec 2025 02:45 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 03 Dec 2025 02:45 PM IST
सार

Ravivar Ke Niyam: रविवार के दिन जहां पूजा-पाठ का विधान है, वहीं इन कार्यों को करने से बचना चाहिए अन्यथा जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आने की आशंका रहती है। आइए इसके बारे में जानते हैं

विज्ञापन
sunday do and dont know Ravivar Ke Niyam and surya dev ke 12 name disprj
Ravivar Ke Niyam - फोटो : freepik

Ravivar Ke Niyam: सप्ताह के सभी दिनों का अपना विशेष महत्व होता है। प्रत्येक दिन किसी न किसी ग्रह-नक्षत्र से संबंध रखता है। इसलिए दिन के अनुसार पूजा-पाठ करने से कुंडली में उस ग्रह की स्थिति मजबूत होती हैं। साथ ही व्यक्ति को सामान्य से अधिक फलों की प्राप्ति भी होती हैं। हालांकि, कुछ कार्यों को करने से बचना भी चाहिए अन्यथा अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं। हम बात कर रहे हैं रविवार की, जिसे आमतौर पर छुट्टी का दिन माना गया है। इस दिन सूर्यदेव की उपासना का विधान है। यदि रविवार को सूर्यदेव को जल चढ़ाया जाए, तो वह प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा साधक की ऊर्जा में भी वृद्धि होती है। लेकिन रविवार को ये 3 कार्य नहीं करने चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती हैं और व्यक्ति के आत्मविश्वास में भी कमी आती हैं। ऐसे में आइए इन कार्यों को जानते हैं।



December 2025 Vrat Tyohar: मोक्षदा एकादशी से खरमास तक,दिसंबर में कौन-से त्योहार पड़ेंगे? देखें पूरी लिस्ट

sunday do and dont know Ravivar Ke Niyam and surya dev ke 12 name disprj
रविवार के दिन गलती से भी काले या नीले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। - फोटो : adobe stock
  • रविवार के दिन गलती से भी काले या नीले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। यह रंग नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ा सकता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, रविवार को लाल, पीला और केसरी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति के अटके कार्य में पूर्ण होते हैं। इसके अलावा मन में उत्साह और ताजगी बनी रहती है।
    Kharmas 2025: 15 या 16 दिसंबर कब लगेगा खरमास ? जानें इस समय क्या करें और क्या न करें
sunday do and dont know Ravivar Ke Niyam and surya dev ke 12 name disprj
रविवार के दिन बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटने चाहिए। - फोटो : Adobe stock
  •  रविवार के दिन बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटने चाहिए। यह जीवन में सुख-समृद्धि को प्रभावित करता है। साथ ही सूर्य की स्थिति भी कुंडली में कमजोर होती है, जिसका प्रभाव आत्मविश्वास पर दिखाई देता है।  
  • रविवार के दिन खट्टी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही काली उड़द की दाल भी न खाएं। यह उचित नहीं होता है। मान्यता है कि, इसका प्रभाव व्यक्ति के करियर-कारोबार पर पड़ता है। साथ ही सुख में कमी भी आती है। इसलिए आप इनका सेवन गलति से भी न करें।


Kharmas 2025: 15 या 16 दिसंबर कब लगेगा खरमास ? जानें इस समय क्या करें और क्या न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
sunday do and dont know Ravivar Ke Niyam and surya dev ke 12 name disprj
सूर्य ग्रह के 12 मंत्र - फोटो : Adobe Stock
  • रविवार सूर्य देव को समर्पित दिन है। इस दिन उनके इन 12 नामों का स्मरण करने से जीवन में खुशियां और पिता से रिश्ता मजबूत होता है। आप प्रत्येक रविवार को इनका उच्चारण कर सूर्यदेव की कृपा भी पा सकते हैं। 

Shukra Gochar 2025: केतु के नक्षत्र में शुक्र की एंट्री, इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान और होगा धन लाभ


सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
  • ॐ आदित्याय नमः।
  • ॐ सूर्याय नमः।
  • ॐ रवेय नमः।
  • ॐ पूषणे नमः।
  • ॐ दिनेशाय नमः।
  • ॐ सावित्रे नमः।
  • ॐ प्रभाकराय नमः।
  • ॐ मित्राय नमः।
  • ॐ उषाकराय नमः।
  • ॐ भानवे नमः।
  • ॐ दिनमणाय नमः।
  • ॐ मार्तंडाय नमः।

Guru Gochar 2026: देव गुरु बृहस्पति 2026 में करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा साल

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed