फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varalakshmi Vratham 2022: किस दिन रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mon, 08 Aug 2022 09:56 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 08 Aug 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Varalakshmi vratham 2022 date time and puja vidhi in hindi
वरलक्ष्मी व्रत कब है - फोटो : iStock

Varalakshmi Vratam 2022: हिंदू धर्म में व्रत और उपवास का विशेष महत्व होता है। प्रत्येक माह में कोई न कोई व्रत और त्योहार पड़ते रहते हैं। वरलक्ष्मी व्रत हर साल सावन माह के अंतिम शुक्रवार को रखा जाता है। ये व्रत माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस साल वरलक्ष्मी व्रत 12 अगस्त को है। इसी दिन सावन माह की पूर्णिमा तिथि समाप्त हो रही है। ऐसे में इस बार वरलक्ष्मी व्रत के दिन सावन पूर्णिमा का भी खास संयोग बन रहा है। वरलक्ष्मी व्रत के दिन महिलाएं अपने परिवार की मंगल कामना और सुखी जीवन के लिए उपवास रखती हैं और व्रत रहकर मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करती हैं। वरलक्ष्मी व्रत का त्योहार मुख्य रूप से दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं वरलक्ष्मी व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में....

Varalakshmi vratham 2022 date time and puja vidhi in hindi
वरलक्ष्मी व्रत कब है - फोटो : iStock

वरलक्ष्मी व्रत 2022 शुभ मुहूर्त 

इस साल वरलक्ष्मी व्रत 12 अगस्त 2022, दिन शुक्रवार को जाएगा। इस दिन पूजा के लिए चार शुभ मुहूर्त हैं। 
प्रातः कल पूजा का मुहूर्त - 06 बजकर 14 मिनट से 08 बजकर 32 मिनट तक 
दोपहर पूजा मुहूर्त- 01 बजकर 07 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक
शाम पूजा मुहूर्त- 07 बजकर 12 मिनट से रात 08 बजकर 40 मिनट तक
रात्रि पूजा मुहूर्त- 11 बजकर 40 बजे से देर रात 01 बजकर 35 मिनट तक

Varalakshmi vratham 2022 date time and puja vidhi in hindi
वरलक्ष्मी व्रत कब है - फोटो : iStock

वरलक्ष्मी पूजा सामग्री
ज्योतिष के अनुसार, वरलक्ष्मी पूजा में विवाहित महिलाएं अलग-अलग तरह से पूजा करती हैं। पूजन सामग्री में मां वरलक्ष्मी की प्रतिमा, कुमकुम, हल्दी, चंदन, माला फूल, पान के पत्ते, अक्षत के साथ श्रृंगार की सभी सामग्रियों को शामिल किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varalakshmi vratham 2022 date time and puja vidhi in hindi
वरलक्ष्मी व्रत कब है - फोटो : iStock

वरलक्ष्मी पूजा विधि
वरलक्ष्मी व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करें और पूजा स्थल को गंगाजल शुद्ध करें। साथ ही स्नानादि करके व्रत का संकल्प लें। पूजा के दौरान मां वरलक्ष्मी की प्रतिमा या मूर्ति को नए कपड़े पहनाएं, उनका श्रृंगार करें। 

विज्ञापन
Varalakshmi vratham 2022 date time and puja vidhi in hindi
वरलक्ष्मी व्रत कब है - फोटो : iStock

मां लक्ष्मी की मूर्ति के पास भगवान गणेश की प्रतिमा रखे। इसके बाद कलश और अक्षत से वरलक्ष्मी का स्वागत करें। विधि-विधान से पूजा करने के बाद मां को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed