Hindi News
›
Photo Gallery
›
Spirituality
›
Tips For Starting the New Year naye saal ke pehle din kya karna chahiye time table for 1 january 2026
{"_id":"694920a5181f4546810dabe8","slug":"tips-for-starting-the-new-year-naye-saal-ke-pehle-din-kya-karna-chahiye-time-table-for-1-january-2026-2025-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2026: धार्मिक दृष्टि से कैसा होना चाहिए साल का पहला दिन? जानें सुबह से लेकर रात तक का रुटीन","category":{"title":"Spirituality","title_hn":"आस्था","slug":"spirituality"}}
New Year 2026: धार्मिक दृष्टि से कैसा होना चाहिए साल का पहला दिन? जानें सुबह से लेकर रात तक का रुटीन
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:10 AM IST
सार
How You Spent January 1 2026: माना जाता है यदि 1 जनवरी 2026 को सही पूजा-पाठ, संयम और शुभ कार्यों के साथ बिताया जाए, तो पूरा साल सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धार्मिक दृष्टि से साल 2026 के पहले दिन की शुरुआत सुबह से लेकर रात तक कैसे करनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
इस तरह करनी चाहिए नए साल की शुरुआत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Tips For Starting The New Year 2026: नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने के लिए नहीं है, बल्कि यह जीवन को एक नई दिशा देने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साल का पहला दिन जैसा बिताया जाता है, पूरे साल उसी का प्रभाव बना रहता है। ऐसे में अगर 1 जनवरी 2026 को सही पूजा-पाठ, संयम और शुभ कार्यों के साथ बिताया जाए, तो पूरा साल सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धार्मिक दृष्टि से साल 2026 के पहले दिन की शुरुआत सुबह से लेकर रात तक कैसे करनी चाहिए।
सुबह की शुरुआत ऐसे करें
नए साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना बेहद शुभ माना जाता है। उठते ही सबसे पहले ईश्वर का स्मरण करें और मन ही मन नए वर्ष के लिए कृतज्ञता व्यक्त करें। इसके बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। स्नान के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाना विशेष फलदायी माना जाता है। घर के मंदिर या पूजा स्थल की साफ-सफाई करके दीपक जलाएं और भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य को अर्घ्य देने से आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
3 of 6
पूजा-पाठ और संकल्प
- फोटो : adobe stock
पूजा-पाठ और संकल्प
सुबह के समय भगवान गणेश, लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। इस बार नए साल पर प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन शिव जी की अलाधना का भी बड़ा महत्व रहेगा। इसके साथ ही “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें। नए साल के पहले दिन एक छोटा सा संकल्प जरूर लें, जैसे सत्य के मार्ग पर चलना, नियमित पूजा करना या किसी बुरी आदत को छोड़ना। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन लिया गया संकल्प पूरे वर्ष व्यक्ति को सही राह पर बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दान और शुभ कार्य
- फोटो : adobe stock
दान और शुभ कार्य
दोपहर के समय जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। दान करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। इस दिन किसी गरीब या बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना भी विशेष फल देता है। ध्यान रखें कि दान हमेशा श्रद्धा और विनम्रता के साथ करें।
विज्ञापन
5 of 6
दिन का व्यवहार कैसा हो
- फोटो : adobe stock
दिन का व्यवहार कैसा हो
नए साल के पहले दिन वाणी और व्यवहार पर विशेष संयम रखना चाहिए। किसी से झगड़ा, कटु शब्द या नकारात्मक सोच से बचें। धार्मिक दृष्टि से यह माना जाता है कि साल के पहले दिन किया गया व्यवहार पूरे वर्ष दोहराया जाता है। इसलिए प्रेम, शांति और सहयोग की भावना रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।