सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chanakya Niti: जीवन में सफलता पाने के लिए याद रखें चाणक्य की ये बातें, हर कदम पर मिलेगी कामयाबी

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 24 Nov 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti for success life and motivational quotes in hindi
chanakya niti

Chanakya Niti For Success: सफलता पाने के लिए हर व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है। लेकिन कई बार दिन रात किए गए परिश्रम से भी मनचाहे परिणाम हासिल नहीं होते है, जिससे हमारा मन उदास हो जाता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य के सिद्धांत और विचार हमारे लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। दरअसल, आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान और कुशल रणनीतिकार थे। उनकी नीतियां आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने जीवन से जुड़े विषयों पर अपने विचारों को व्यक्त किया है। उनका मानना है कि जितना बड़ा हमारा लक्ष्य होता है उतनी ही बड़ी परेशानी भी होती हैं। इन सभी चीजों का डटकर सामना करने वाला व्यक्ति ही सफलता हासिल करता है। अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का पालन जरूर करें।

Trending Videos
chanakya niti for success life and motivational quotes in hindi
chanakya niti

दूसरों की गलतियों से भी लें सबक
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो आपको अपने साथ-साथ दूसरों की गलतियों से भी सीख लेनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति दूसरों की गलतियों से सबक नहीं लेता है वह अपने जीवन में तरक्की के लिए काफी संघर्ष करता है। साथ ही कई बार असफलताओं का भी सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti for success life and motivational quotes in hindi
chanakya niti - फोटो : file photo

असफलता का अफसोस न करें
आमतौर पर गलती या असफलता मिलने पर कुछ लोग पीछे हट जाते है। हालांकि, ऐसा करना उचित नहीं है। आचार्य चाणक्य की नीती के अनुसार, जो बीत गया उसपर कभी अफसोस नहीं करना चाहिए बल्कि अगली पारी के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।

chanakya niti for success life and motivational quotes in hindi
chanakya niti

इस जगह पर न रुके
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को जीवन में कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं ठहरना चाहिए, जहां उसकी इज्जत न हो। यदि आप अपना आत्मसम्मान को प्राथमिकता देंगे, तो आप एक सफल व्यक्ति बन पाएंगे।

विज्ञापन
chanakya niti for success life and motivational quotes in hindi
chanakya niti

भाग्य के भरोसे न बैठे
इंसान को कभी भी भाग्य के भरोसे काम नहीं करना चाहिए। व्यक्ति अपनी मेहनत और लगन से अपना भाग्य बनाता है। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को कठिन से कठिन स्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति अडे़ रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed