सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chanakya Niti: जब चारों ओर से आने लगे परेशानी, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 11 Nov 2025 04:08 PM IST
सार

चाणक्य ने अपनी नीतियों में शत्रुओं से निपटने के लिए भी कई अमूल्य सुझाव दिए हैं। वे कहते हैं कि कठिन समय में यदि इन सिद्धांतों को अपनाया जाए, तो कोई भी शत्रु आपको हानि नहीं पहुंचा सकता। चाणक्य के अनुसार इंसान को बदलाव और संघर्ष से घबराने की बजाय उनसे सीखना चाहिए।

विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes For Life Remember These Powerful Quotes of Acharya Chanakya
आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Amar Ujala

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के एक महान रणनीतिकार और नीतिकार माने जाते हैं। उनकी नीतियां आज भी राजनीति, प्रशासन और जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करती हैं। चाणक्य नीति का महत्व केवल राजसत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के सूत्र प्रदान करती है।


चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन में चारों ओर से आने वाली परेशानी से निपटने के लिए भी कई अमूल्य सुझाव दिए हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान को बदलाव और संघर्ष से घबराने की बजाय उनसे सीखना चाहिए। जब चारों ओर से परेशानी आए तो धैर्य रख, सकारात्मक रह कर उसका सामना करना चाहिए। अपने दुख, आर्थिक तंगी या अपमान के बारे में कभी किसी को न बताएं, लोग सामने तो आपको सांत्वना देंगे, लेकिन पीठ पीछे आपका मजाक उड़ा सकते हैं।

Trending Videos
Chanakya Niti Quotes For Life Remember These Powerful Quotes of Acharya Chanakya
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत - फोटो : Amar Ujala

आपदर्थे धनं रक्षेद्दारान् रक्षेध्दनैरपि ।
नआत्मानं सततं रक्षेद्दारैरपि धनैरपि ।।


अर्थ- भविष्य में आने वाली समस्याओं से बचने के लिए व्यक्ति को धन की बचत करनी चाहिए। भले ही उसे अपनी संपत्ति छोड़नी पड़े, उसे अपनी पत्नी की रक्षा करनी चाहिए। लेकिन जब आत्मा की सुरक्षा की बात आती है तो उसे धन और पत्नी दोनों को महत्वहीन समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes For Life Remember These Powerful Quotes of Acharya Chanakya
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत - फोटो : Amar Ujala
जीवन में आने वाली परेशानियों से निपटने के लिए चाणक्य के मुख्य सिद्धांत

आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान को मुश्किल वक्त में विचलित न होकर मन में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। ऐसे वक्त में खुद पर भरोसा रख कर ही हर समस्या का हल निकाला जा सकता है। इंसान को हताश या निराश होने के बजाय, पूरी मेहनत और मजबूत इरादों के साथ काम करना चाहिए।

Chanakya Niti Quotes For Life Remember These Powerful Quotes of Acharya Chanakya
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत - फोटो : Amar Ujala
किसी भी कदम को उठाने से पहले संकट से बाहर निकलने के लिए सही रणनीति बनाना बहुत जरुरी है। इससे आप अपनी परिस्थितियों को बेहतर समझ पाएंगे। 
विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes For Life Remember These Powerful Quotes of Acharya Chanakya
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत - फोटो : Amar Ujala
चाणक्य के अनुसार जिंदगी में बदलाव स्वाभाविक हैं। इनसे घबराने वाला व्यक्ति कभी आगे नहीं बढ़ पाता है। इंसान को कभी भी संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए,क्योंकि यही आपको मजबूत बनाता है और तरक्की का रास्ता खोलता है। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed