सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chanakya Niti For Success: जीवन में सफल बनने के लिए आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 21 Nov 2025 10:52 AM IST
सार

Chanakya Niti: चाणक्य ने अपनी नीतियों में सफलता पाने के लिए भी कई अमूल्य सुझाव दिए हैं। वे कहते हैं कि अगर जीवन में बार-बार असफलता मिल रही है तो उनके नीति शास्त्र में ऐसे सूत्र हैं जो व्यक्ति को उसके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes For Success In Life These Powerful Quotes of Acharya Chanakya
आचार्य चाणक्य की नीतियां - फोटो : Amar Ujala

Chanakya Niti Sutras:  आचार्य चाणक्य की शिक्षाओं और नीतियों को याद करना और उनसे सीख लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जो मूल्य और ज्ञान उन्होंने अपने शिष्यों को दिए, वे आज भी हमारी ज़िंदगी में सफलता और समृद्धि के मार्ग प्रशस्त करते हैं। मान्यता है कि चाणक्य नीति के अनुसार किए गए कार्यो से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलते हैं। आचार्य चाणक्य की नीति को आज भी जीवन में सफलता पाने के लिए कई लोग फॉलो करते हैं। चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जल्दी सफलता हासिल करने के लिए कई जरुरी बातों को बताया है। आइए जानते हैं किन आदतों से हर कार्य में अपार सफलता हासिल की जा सकती है।

Trending Videos
Chanakya Niti Quotes For Success In Life These Powerful Quotes of Acharya Chanakya
चाणक्य नीति - फोटो : Freepik

समय

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी समय है। जो समय का सही उपयोग करता है, वहीं जीवन में सफल हो पाता है। समय का महत्व उसकी गतिशीलता और शक्ति में है, यह सभी को सक्षम या नष्ट कर सकता है और समय पर सही कर्म करने से ही सफलता मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes For Success In Life These Powerful Quotes of Acharya Chanakya
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
गोपनीयता 


आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब तक आपका काम पूरा न हो जाए उसके बारे में लोगों से चर्चा नहीं करनी चाहिए। उनका कहना है कि किसी भी काम को करने से पहले गोपनीयता बनाए रखना जरुरी होता है। अपनी आर्थिक स्थिति या पैसों के नुकसान के बारे में भी किसी को न बताएं, भले ही वह आपका करीबी क्यों न हो। 

Chanakya Niti Quotes For Success In Life These Powerful Quotes of Acharya Chanakya
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत - फोटो : Amar Ujala
सही व्यक्ति की पहचान 


आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सही लोगों की पहचान जरुर करनी चाहिए। दोस्त और दुश्मन के बीच पहचान करना बहुत जरुरी है। कभी भी गलत लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए, यही भरोसा आगे चलकर धोखे, नुकसान और अपमान का कारण बन जाता है। 

 

Chanakya Niti: करियर में खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, याद रखें आचार्य चाणक्य की ये 3 बातें

विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes For Success In Life These Powerful Quotes of Acharya Chanakya
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत - फोटो : Amar Ujala
आत्मविश्वास 


आचार्य चाणक्य कहते हैं, आत्मविश्वास सफलता का आधार है। जो व्यक्ति खुद पर भरोसा करता है वह खराब से खराब हालत में भी जीत हासिल कर ही लेता है। आत्मविश्वास व्यक्ति को कभी निराश नहीं करता और उसे मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। 






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed