{"_id":"69ff12810b72c941a504aa58","slug":"fifa-world-cup-2026-katy-perry-shakira-to-perform-in-football-world-cup-2026-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्व कप होगा म्यूजिक से भरपूर, कैटी पेरी से लेकर शकीरा तक बिखेरेंगी जलवा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्व कप होगा म्यूजिक से भरपूर, कैटी पेरी से लेकर शकीरा तक बिखेरेंगी जलवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 09 May 2026 04:25 PM IST
सार
कैटी पेरी फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में लॉस एंजिलिस के सोफी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। वहीं, शकीरा भी नए गाने के साथ टूर्नामेंट में वापसी करने जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैटी पेरी फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करती नजर आएंगी। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटी पेरी 12 जून को अमेरिका के लॉस एंजिलिस स्थित सोफी स्टेडियम में होने वाले ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देंगी। इसी दिन अमेरिका और पैराग्वे के बीच टूर्नामेंट का शुरुआती मुकाबला भी खेला जाएगा।
Trending Videos
2 of 5
कैटी पेरी
- फोटो : Katy Perry (Instagram)
कैटी पेरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैं बेहद उत्साहित हूं कि मैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने जा रही हूं।'
इस समारोह में कैटी पेरी के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। इनमें फ्यूचर, लीजा, टाइला, अनित्ता, रेमा और डीजे संजॉय शामिल हैं। वहीं, 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में होने वाले उद्घाटन समारोह में जे बाल्विन, बेलिंडा, एलिजेंड्रो फर्नांडज और लोकप्रिय बैंड माना जैसे कलाकार परफॉर्म करेंगे।
4 of 5
शकीरा
- फोटो : Shakira (Instagram)
इस बार फीफा विश्व कप में शकीरा की भी वापसी होने जा रही है। शकीरा ने टूर्नामेंट के लिए नया गाना डाई डाई लॉन्च करने की घोषणा की है। इस गाने में नाइजीरियाई स्टार बर्ना ब्वॉय भी नजर आएंगे। इससे पहले शकीरा का 2010 विश्व कप एंथम वाका वाका दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
फीफा विश्वकप
- फोटो : अमर उजाला/AI
फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा। यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप होगा, जिसमें कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी में आयोजित किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।