😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Asia Cup Hockey: Will eight-year title drought end? Veterans said- India strong contender to win Asia Cup
{"_id":"68ad437c3d01da0a860de5ac","slug":"asia-cup-hockey-will-eight-year-title-drought-end-veterans-said-india-strong-contender-to-win-asia-cup-2025-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup Hockey: क्या खत्म होगा आठ साल का खिताबी सूखा? दिग्गज बोले- भारत एशिया कप हॉकी जीतने का प्रबल दावेदार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asia Cup Hockey: क्या खत्म होगा आठ साल का खिताबी सूखा? दिग्गज बोले- भारत एशिया कप हॉकी जीतने का प्रबल दावेदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:47 AM IST
सार
भारत की 1975 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अजीतपाल सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम को प्रबल दावेदार बताया, लेकिन खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने के लिए भी चेताया।
विज्ञापन
1 of 4
एशिया कप हॉकी
- फोटो : ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉकी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि भारत बिहार के राजगीर में होने वाले आगामी पुरुष एशिया कप को जीतने और अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का प्रबल दावेदार है। मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और एशिया की नंबर एक टीम भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप का खिताब जीता था। तब उसने फाइनल में मलयेशिया को 2-1 से हराया था। भारतीय टीम 2022 में जकार्ता में खेले गए एशिया कप में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।
Trending Videos
2 of 4
एशिया कप हॉकी
- फोटो : ANI/PTI
भारत की 1975 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अजीतपाल सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम को प्रबल दावेदार बताया, लेकिन खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने के लिए भी चेताया। अजीतपाल ने कहा, 'हम निश्चित रूप से प्रबल दावेदार और पक्के चैंपियन हैं। हमारी कोई तुलना नहीं है, लेकिन कोरिया, चीन, जापान और मलयेशिया ने अतीत में हमारे लिए मुश्किलें खड़ी की थीं। हॉकी में अब एशिया में भारत का कोई सानी नहीं है। पहले पाकिस्तान था, लेकिन अब वह खत्म हो चुका है। हमें इस मौके का फायदा उठाकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना चाहिए, लेकिन खिलाड़ियों को सावधान रहना होगा। क्वालिफाई करने के लिए उन्हें जीतना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
एशिया कप हॉकी
- फोटो : ANI/PTI
एक अन्य पूर्व कप्तान और भारत की 1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य जफर इकबाल ने भी अजीतपाल से सहमति जताई। उन्होंने सोमवार को ट्रॉफी अनावरण समारोह में कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि भारत टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार है, बशर्ते हमारा दिन बहुत खराब न हो। हम एशिया की नंबर एक टीम हैं और पाकिस्तान के न होने पर हमें खिताब जीतकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना चाहिए, लेकिन हम आत्ममुग्ध नहीं हो सकते। कोरिया, जापान, चीन और मलयेशिया जैसी मुश्किल टीमें हैं, जिन्होंने हमें पहले भी हराया है।'
4 of 4
ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम के दौरान मांडविया के साथ जफर इकबाल और हरबिंदर सिंह
- फोटो : ANI/PTI
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एशिया कप 2025 ट्रॉफी का अनावरण किया, जिसके साथ ही टूर्नामेंट की उल्टी गिनती शुरू हो गई। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। एशिया कप ट्रॉफी के अनावरण के अवसर पर तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता हरबिंदर सिंह और पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद भी उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X