Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Indian football team defender Sandesh Jhingan underwent surgery was injured while playing in the Nations Cup
{"_id":"68badc0ab328fbe67b086639","slug":"indian-football-team-defender-sandesh-jhingan-underwent-surgery-was-injured-while-playing-in-the-nations-cup-2025-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sandesh Jhingan: भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर संदेश झिंगन की सर्जरी हुई, नेशंस कप में खेलते वक्त हुए थे चोटिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sandesh Jhingan: भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर संदेश झिंगन की सर्जरी हुई, नेशंस कप में खेलते वक्त हुए थे चोटिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 05 Sep 2025 06:18 PM IST
सार
सर्जरी के कारण स्टार भारतीय डिफेंडर संदेश झिंगन का अगले महीने भारत के दो महत्वपूर्ण एएफसी एशियाई कप क्वालिफाइंग दौर के मैचों में खेलना संदिग्ध हो गया है जो नाै अक्तूबर को सिंगापुर में और 14 अक्तूबर को मडगांव में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 3
संदेश झिंगन
- फोटो : sandesh21jhingan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
स्टार भारतीय डिफेंडर संदेश झिंगन की गाल की हड्डी में फ्रैक्चर की सर्जरी सफल रही है। इंडियन सुपर लीग की उनकी टीम एफसी गोवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह ताजिकिस्तान में सीएएफए नेशंस कप में खेलते समय चोटिल हो गए थे। झिंगन को एक सितंबर को ईरान के खिलाफ भारत के ग्रुप मैच के दौरान चोट लगी थी। भारत वह मैच 0-3 से हार गया था और झिंगन बुधवार को स्वदेश लौट आए थे।
2 of 3
संदेश झिंगन
- फोटो : sandesh21jhingan
एफसी गोवा के सीईओ रवि पुस्कुर ने पीटीआई को बताया, 'हां, उनकी सर्जरी गुरुवार को हुई।' सर्जरी के कारण इस 32 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी का अगले महीने भारत के दो महत्वपूर्ण एएफसी एशियाई कप क्वालिफाइंग दौर के मैचों में खेलना संदिग्ध हो गया है जो नाै अक्तूबर को सिंगापुर में और 14 अक्तूबर को मडगांव में खेले जाएंगे।
3 of 3
संदेश झिंगन
- फोटो : sandesh21jhingan
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक बयान में कहा, 'झिंगन गोवा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में हैं और उनकी रिकवरी पर करीबी निगाह रखी जा रही है। एआईएफएफ और एफसी गोवा यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि संदेश को इस अवधि के दौरान सर्वोत्तम उपचार और हर आवश्यक सहायता मिले।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।