फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IOA chief PT Usha hails India's phenomenal display at Asian Para Games know

एशियन पैरा गेम्स: भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर पीटी उषा ने जताया गर्व, कहा- खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया

Sun, 25 Oct 2026 04:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 25 Oct 2026 04:40 PM IST
सार

  • भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की।
  • भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।
  • पीटी उषा ने खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन देश के लाखों लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करेगा। 

विज्ञापन
IOA chief PT Usha hails India's phenomenal display at Asian Para Games know
पीटी उषा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने खिलाड़ियों के जज्बे, मेहनत और शानदार प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति देशभर के लाखों लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। भारत ने एशियन पैरा गेम्स में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 114 पदक जीते। भारतीय दल 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


पीटी उषा ने खिलाड़ियों को दी बधाई
पीटी उषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारतीय पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए लिखा कि एशियन पैरा गेम्स में खिलाड़ियों ने अद्भुत साहस, दृढ़ संकल्प और असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदक खिलाड़ियों की अटूट इच्छाशक्ति और लगातार की गई कड़ी मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने न केवल देश को गौरवान्वित किया है, बल्कि लाखों लोगों को तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को हासिल करने की प्रेरणा भी दी है।
विज्ञापन


पिछले संस्करण से बेहतर रहा भारत का प्रदर्शन
भारत ने इस बार जापान में आयोजित प्रतियोगिता में 168 खिलाड़ियों का दल भेजा था। यह दल 2023 में हांगझोउ में हुए एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के मुकाबले लगभग आधा था। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले संस्करण के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। हांगझोउ में भारत ने 108 पदक जीते थे, जिनमें 27 स्वर्ण पदक शामिल थे। इस बार भारत ने कुल पदकों की संख्या के साथ-साथ स्वर्ण पदकों के मामले में भी अपना पिछला रिकॉर्ड बेहतर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरा एथलेटिक्स ने दिलाए सबसे ज्यादा पदक
भारत के शानदार प्रदर्शन में पैरा एथलेटिक्स की अहम भूमिका रही। इस स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 65 पदक जीते, जिनमें 22 स्वर्ण, 19 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल रहे। यह 2023 के मुकाबले 12 पदक अधिक हैं। वहीं, पैरा बैडमिंटन में भारत को 16 पदक मिले। इनमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक शामिल रहे। पैरा स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने 11 पदक अपने नाम किए। इसके अलावा पैरा तीरंदाजी में भारत ने तीन स्वर्ण पदक जीते।


एशियन गेम्स में भी भारत का प्रदर्शन
एशियन गेम्स में भारत के सामान्य खिलाड़ियों ने कुल 85 पदक जीते थे। इनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल थे। यह पिछले संस्करण में भारत के कुल पदकों की संख्या से 21 कम थे। एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने एक बार फिर देश में पैरा खेलों की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों के असाधारण जज्बे को सामने रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed