{"_id":"57e1b4bb4f1c1b0502a829ca","slug":"500th-test-5-memorable-innings-played-by-indian-batsman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 टेस्ट का सफरः ये हैं भारतीय खिलाड़ियों की पांच यादगार टेस्ट पारियां ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
500 टेस्ट का सफरः ये हैं भारतीय खिलाड़ियों की पांच यादगार टेस्ट पारियां
Wed, 21 Sep 2016 10:31 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन टेस्ट पारियों में पहले पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की पारी है। उन्होंने 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में 281 रनों की शानदार पारी खेली थी। लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ (180) के बीच 376 रनों की साझेदारी हुई थी। फॉलोआन खेलने के बावजूद टीम इंडिया ने यह मैच 171 रनों से जीता था। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 टेस्ट मैच जीत के विजय रथ को रोका था।
500 टेस्ट का सफरः ये हैं भारतीय खिलाड़ियों की पांच यादगार टेस्ट पारियां
2 of 5
वीरेद्र सहवाह
- फोटो : getty
भारतीय टीम 2004 में जब पाकिस्तान दौरे पर गई तो वीरेंद्र सहवाग ने मुल्तान में 309 रन बनाकर भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रचा था। वह टेस्ट मैचों में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। इस पारी में वीरू ने सिर्फ 375 गेंद खेली और 39 चौकों के साथ छह छक्के जड़े। इस तूफानी पारी के बाद से उन्हें 'मुल्तान का सुल्तान' नाम से पुकारा जाने लगा। उनकी इस पारी के कारण भारत को इस टेस्ट मैच में विजय हासिल हुई थी।
500 टेस्ट का सफरः ये हैं भारतीय खिलाड़ियों की पांच यादगार टेस्ट पारियां
3 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : getty
1999 में सचिन तेंदुलकर ने चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ चौथी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। इस पारी की सबसे खासियत यह थी कि सचिन की पीठ में बहुत दर्द था बावजूद इसके वह वसीम अकरम, वकार यूनिस, सकलैन मुश्ताक जैसे दिग्गज गेंदबाजों का बड़ी मुस्तैदी के साथ सामना कर रहे थे। सचिन ने अपनी इस पारी में 136 रन बनाए। वह मैच को अंत तक ले गए लेकिन उनके आउट होने के बाद पुछल्ले बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिला सके और भारत 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वह दर्द के बावजूद एक छोर थामे रहे और कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
500 टेस्ट का सफरः ये हैं भारतीय खिलाड़ियों की पांच यादगार टेस्ट पारियां
4 of 5
राहुल द्रविड़
- फोटो : getty
साल 2003/04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में चार मैच की श्रृंखला के दूसरे मैच में 233 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के विशाल 556 के स्कोर के जवाब में भारत ने 4 विकेट पर केवल 85 रन बनाए थे। तब द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की बल्लेबाजी जोड़ी ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी। जब इस जोड़ी ने 303 रन की साझेदारी की। द्रविड़ ने 233 रन बनाए, जो उस समय, यह विदेश में किसी भारतीय के द्वारा बनाया गया अधिकतम व्यक्तिगत स्कोर था।
विज्ञापन
500 टेस्ट का सफरः ये हैं भारतीय खिलाड़ियों की पांच यादगार टेस्ट पारियां
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : getty
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने साल 2003/04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में पहले तीन टेस्ट मैचों में बेहद असफल रहे थे। वह लगातार ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों में आउट हो रहे थे। लेकिन सीरीज के चौथे टेस्ट में सचिन तेंदुलकर का एक अनोखा रूप देखने को मिला था। सचिन सिडनी में ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को न खेलने की कसम खाकर आए थे। सचिन ने इस पारी में नाबाद 241 रन बनाए। उन्होंन अपनी इस पारी में वो संयम दिखाया जो उनकी रन बनाने की भूख को दर्शाता है। अपनी इस पारी में उन्होंने एक भी शॉट कवर और ऑफ साइड में नहीं खेला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।