सब्सक्राइब करें

विजेताओं की वतन वापसी: दुनिया में देश गौरव बढ़ाकर लौटे ओलंपिक पदक विजेता, देखिए लोगों ने कैसे किया स्वागत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Aug 2021 06:54 PM IST
सार

भारतीय दल ने एक स्वर्ण पदक समेत कुल 7 पदक अपने नाम किए। इसमें नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई तो कुश्ती में रवि दहिया ने रजत पदक जीता।

विज्ञापन
Photos Of Indian Olympic Team After  Indian contingent return Along With Neeraj Chopra
नीरज चोपड़ा - फोटो : ANI
भारत ने इस ओलंपिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने एक स्वर्ण पदक समेत कुल 7 पदक अपने नाम किए। इसमें नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई तो कुश्ती में रवि दहिया ने रजत पदक जीता। इनके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किए। भारतीय एथलीट टोक्यो से दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पदक विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया।


ढोल नगाड़े के साथ भारतीय एथलीट के स्वागत में जमकर जश्न
बैंड बाजे पर 'ये मेरा इंडिया....' गाना बजाकर भारतीय एथलीट के स्वागत में एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल रहा। दिल्ली एयरपोर्ट पर टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उनके समर्थक और परिवारजन भी इकट्ठा हुए।



ये खिलाड़ी पहले ही लौट चुके हैं स्वदेश
गौरतलब है कि अन्य कई पदक विजेता और भारतीय एथलीट पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं। लेकिन मीराबाई चानू, पीवी सिंधु, रवि दहिया और लवलीना बारगोहेन ये सब भी आज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तस्वीरों में देखिए विश्व विजेताओं का स्वागत...
Trending Videos
Photos Of Indian Olympic Team After  Indian contingent return Along With Neeraj Chopra
नीरज चोपड़ा - फोटो : ANI
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नीरज का स्वागत किया
स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दिल्ली पहुंचे। इस दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नीरज का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Photos Of Indian Olympic Team After  Indian contingent return Along With Neeraj Chopra
भारतीय रिले खिलाड़ी - फोटो : ANI
रिले खिलाड़ी मोहम्मद अनस याहिया, नोह निर्मल टॉम, अरोकिया राजीव, अमोज जैकब अन्य एथलीटों के साथ आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उनका भी जोरदार स्वागत किया गया।

सीधे अशोका होटल पहुंचे खिलाड़ी
स्वदेश लौटने के बाद भारतीय पदक विजेता दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे अशोका होटल पहुंचे, जहां उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के अधिकारी मौजूद रहे। 
Photos Of Indian Olympic Team After  Indian contingent return Along With Neeraj Chopra
रिले खिलाड़ी मोहम्मद अनस याहिया - फोटो : ANI
रिले खिलाड़ी मोहम्मद अनस याहिया का आईजीआई हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भी दर्शकों के अभिवादन को स्वीकार किया।
विज्ञापन
Photos Of Indian Olympic Team After  Indian contingent return Along With Neeraj Chopra
भारतीय ओलंपिक दल के खिलाड़ी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से रूबरू होंगे। बता दें कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की तरफ से पहले मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन होना था लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे दिल्ली के अशोका होटल में शिफ्ट कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed