फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन के कारों के जखीरे में शामिल हुई ये नई महंगी कार

Wed, 21 Sep 2016 10:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Adds A New Customized car in his garage
सचिन तेंदुलकर - फोटो : NDTV
सचिन तेंदुलकर की कारों के प्रति दीवानगी से हरकोई वाकिफ है। सचिन हमेशा से अपनी कारों के जखीरे में नई और आधुनिक कार शामिल करते रहे हैं। इस बार सचिन ने बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की 750एलआई विथ एम स्पोर्ट्स है। यह सचिन के खेमे में शामिल हुई दूसरी बीएमडब्ल्यू कार है। इससे पहले सचिन ने कस्टमाइज्ड बीएमडब्ल्यू आई8 कार ली थी। 
Sachin Tendulkar Adds A New Customized car in his garage
सचिन तेंदुलकर - फोटो : google
सचिन ने साल 2016 में ऑटो एक्सपो में इस कार को भारत में लॉन्च किया था। इस कार बहुत सी खूबिया हैं। इसमें 4.4 लीटर का ट्विन पावर वी-8 इंजन है। जो कि अधिकतम 450पीएचपी की पावर और 650न्यूटन-मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें आठ सिलेंडर हैं। पेट्रोल से चलने वाली इस कार में 8 गियर वाला ऑटोमेटिक गियर बॉक्स लगा है। यह केवल 4.7 सेकेंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटे भरने में सक्षम है। यह अधिकतम 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 

 
Sachin Tendulkar Adds A New Customized car in his garage
सचिन तेंदुलकर - फोटो : google
सचिन बीएमडब्ल्यू के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। इससे पहले वह फिएट के भी ब्रांड एम्बेस्डर रह चुके हैं। सचिन को साल 2003 में माइकल शूमाकर ने फिएट मोडेना 360 फेरारी कार गिफ्ट की थी। जिसे भारत लाने के लिए तत्कालीन भारत सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी माफ कर दी थी। इसे लेकर बहुत विवाद हुआ था। बाद में सचिन ने साल 2011 में अपनी यह कार सूरत के एक व्यापारी को बेच दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर सचिन की बहुत खिंचाई हुई थी। हाल ही में ओलंपिक में शामिल होने वाले भारतीय खिलाड़ियों को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाली शोभा-डे ने कहा था " द लीजेंड हू सोल्ड हिस फरारी"। सचिन की फेरारी को लेकर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बनी थी। 

सचिन को कार चलाने का बेहद शौक है। वह अक्सर रात में मुंबई की सड़कों पर ड्राइविंग का शौक पूरा करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed