सब्सक्राइब करें

Saina-Kashyap Love Story: 10 साल के प्यार के बाद की शादी, तलाक तक पहुंची थी बात; क्यों चर्चा में हैं साइना?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 20 Jan 2026 06:19 PM IST
सार

ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पेशेवर करियर को अलविदा कह दिया है। साइना ने लंबे समय कर भारत का प्रतिनिधित्व किया और उपलब्धियां अपने नाम की। साइना और पारुपल्ली कश्यप की लव स्टोरी भी उनके करियर की तरह उतार-चढ़ाव भरी रही है। आइए जानते हैं दोनों किस तरह एक दूसरे से मिले और उनका प्यार कैसे परवान चढ़ा...

विज्ञापन
Saina Nehwal Retired: Saina Nehwal and Parupalli Kashyap Love Story Dating to Divorce Rumours
साइना नेहवाल और पी कश्यप - फोटो : instagram
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से सोमवार को संन्यास का एलान कर दिया था। लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में प्रतिस्पर्धी मैच खेला था, लेकिन उस समय उन्होंने औपचारिक रूप से संन्यास की घोषणा नहीं की थी।
Trending Videos
Saina Nehwal Retired: Saina Nehwal and Parupalli Kashyap Love Story Dating to Divorce Rumours
साइना नेहवाल - फोटो : Twitter
साइना के संन्यास लेने की क्या रही वजह?
  • साइना का करियर रियो ओलंपिक 2016 के दौरान लगी घुटने की गंभीर चोट से काफी प्रभावित हुआ। 
  • हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2017 में विश्व चैंपियनशिप का कांस्य पदक और 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक जीता, लेकिन घुटने की समस्या बार-बार उनके रास्ते में आती रही। 
  • 2024 में साइना ने खुलासा किया था कि उन्हें घुटनों में आर्थराइटिस है और कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुकी है, जिससे शीर्ष स्तर पर खेलना लगभग असंभव हो गया है।
  • साइना ने संन्यास का एलान करते वक्त कहा था कि अब उनका शरीर एलीट स्तर के खेल की शारीरिक मांगों को सहन करने की स्थिति में नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Saina Nehwal Retired: Saina Nehwal and Parupalli Kashyap Love Story Dating to Divorce Rumours
साइना नेहवाल - फोटो : Twitter
तलाक लेने का फैसला बदला था
साइना अब एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि भारत की ये स्टार खिलाड़ी अब भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर नहीं आएंगी। साइना के करियर की तरह उनकी लव स्टोरी भी काफी रोमांचक है। साइना ने पारुपल्ली कश्यप के साथ शादी की थी, लेकिन एक समय दोनों ने अलग होने का फैसला भी कर लिया था। लेकिन कुछ समय बाद ही साइना और कश्यप ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया था। अब साइना अपने प्रतिस्पर्धी करियर पर विराम लगा चुकी हैं तो आइए जानते हैं साइना और कश्यप की लव स्टोरी के बारे में...
Saina Nehwal Retired: Saina Nehwal and Parupalli Kashyap Love Story Dating to Divorce Rumours
साइना और पी. कश्यप - फोटो : Instagram
किस तरह एक-दूसरे से मिले थे साइना और कश्यप
  • खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के काफी चर्चे हुए थे। हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला था। 
  • कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए थे कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं। ऐसा कहा जाता है कि ये दोनों 2005 में पहली बार एक बैडमिंटन कोचिंग कैंप में मिले थे। 
  • दोनों की मुलाकात 2005 में तब हुई थी जब उन्होंने पी.गोपीचंद से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। इसके बाद से ये दोनों अक्सर मिलने लगे। 
  • धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों ही हैदराबाद के रहने वाले हैं। 
  • तब साइना और कश्यप, दोनों की ही गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती थी। 
विज्ञापन
Saina Nehwal Retired: Saina Nehwal and Parupalli Kashyap Love Story Dating to Divorce Rumours
साइना नेहवाल - फोटो : Twitter
साइना ने करियर में बुलंदियों को छुआ
साइना का करियर ग्राफ अचानक से ऊपर उठा। उन्होंने एक के बाद एक, कई टूर्नामेंट्स जीते। साइना ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता और सुर्खियों में आईं। इसके बाद 2012 में लंदन ओलंपिक में साइना ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 2015 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने रजत अपने नाम किया। 2017 विश्व चैंपियनशिप में साइना ने कांस्य जीता। फिर 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण जीते। वहीं, कश्यप ने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट उन्होंने अपने नाम किए। हालांकि, कश्यप कभी ओलंपिक पदक नहीं जीत सके।

साल 2018 में 16 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन इससे दो दिन पहले ही दोनों एक-दूसरे के हो गए। शादी काफी सादगी में निपट गई और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। अचानक हुई इस शादी के बारे में तब पता लगा, जब साइना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed