आज विश्व भर में फेसबुक का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। रोजाना कई यूजर्स अपने जिंदगी के खास पलों, किस्सों और कहानियों को फेसबुक पर साझा करते हैं। आज दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल एक दूसरे के साथ सोशल इंगेजिंग करने के उद्देश्य से कर रहे हैं। वहीं बीते कुछ वक्तों में डाटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी ब्रीच को लेकर फेसबुक के ऊपर कई सवाल भी उठे हैं। आज जहां एक तरफ फेसबुक का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हंसी मजाक और अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त करने के लिए किया जा रहा है। उसी के समानांतर बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें यूजर्स की फोटो और प्राइवेट जानकारी को लीक करने के बहाने उनको ब्लैकमेल भी किया गया है। ऐसे में कई लोग फेसबुक पर अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप कंप्यूटर से अपने फेसबुक अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
Facebook Tips: बड़ा आसान है कंप्यूटर से फेसबुक अकाउंट को डिलीट करना, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
