{"_id":"69f72d88d36885b94c0bcf75","slug":"oneplus-15-price-hike-specs-snapdragon-8-gen5-battery-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OnePlus 15 फ्लैगशिप हुआ महंगा: 6000 रुपये तक बढ़ी कीमत, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 7300mAh की बैटरी","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
OnePlus 15 फ्लैगशिप हुआ महंगा: 6000 रुपये तक बढ़ी कीमत, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 7300mAh की बैटरी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 03 May 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार
लॉन्च के छह महीने के भीतर वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15 की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर, 7300mAh बैटरी और शानदार डीटेलमैक्स कैमरे से लैस इस डिवाइस के दाम 6 हजार रुपये तक बढ़ गए हैं।
OnePlus 15 हुआ महंगा
- फोटो : OnePlus
विज्ञापन
विस्तार
OnePlus ने अपने फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15 (OnePlus 15) की कीमतों में लॉन्च के महज छह महीने के भीतर ही इजाफा कर दिया है। इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 5,000 रुपये और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 6,000 रुपये महंगा हो गया है। नई कीमतें आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन और सभी ऑफलाइन स्टोर्स पर लागू हो चुकी हैं।
प्रोसेसर और कैमरा टेक्नोलॉजी में बड़ा अपग्रेड
OnePlus 15 भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी का इन-हाउस ‘DetailMax Image Engine’ दिया गया है। यह एडवांस एल्गोरिदम और AI की मदद से फोटो को ज्यादा नेचुरल और डिटेल्ड बनाता है, खासकर लो-लाइट और जूम शॉट्स में।
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और 4.6GHz तक की स्पीड देता है। यह चिपसेट आने वाले Realme GT 8 Pro और iQOO 15 में भी देखने को मिलेगा।
प्रीमियम डिजाइन और दमदार बिल्ड
फोन एल्यूमिनियम फ्रेम पर बना है और इसमें माइक्रो आर्क ऑक्सीडेशन ट्रीटमेंट दिया गया है, जो इसे ज्यादा मजबूत बनाता है। OnePlus 15 को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल, पानी और लिक्विड स्पिल से सुरक्षित रहता है।
यह फोन Infinity Black, Ultra Violet और Sandstorm कलर ऑप्शन में आता है और स्लिम, प्रीमियम डिजाइन के साथ यूजर्स को आकर्षित करता है।
डिस्प्ले और कैमरा सेटअप
फोन में 6.78-इंच QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ गेमिंग के दौरान 165Hz तक जा सकती है। 1800 निट्स ब्राइटनेस और 450 PPI के साथ स्क्रीन काफी शार्प और ब्राइट है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, 32MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मौजूद है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
OnePlus 15 में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, बैटरी की हेल्थ 4 साल तक 80% से ज्यादा बनी रहती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Adreno 840 GPU, LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। साथ ही 360° Cryo-Velocity कूलिंग सिस्टम फोन को ओवरहीटिंग से बचाता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और 16 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा USB 3.2, IR ब्लास्टर और नॉइस कैंसलेशन के लिए 3 माइक्स भी दिए गए हैं।
Trending Videos