सब्सक्राइब करें

Amazon Summer Sale: अमेजन ने किया महासेल का एलान! टीवी, एसी, फ्रिज... सब मिलेगा सस्ता, जानिए कब से होगा शुरू

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 03 May 2026 10:07 AM IST
सार

Amazon Great Summer Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या घर के लिए बड़ा सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार फायदेमंद हो सकता है। अमेजन की ग्रेट समर सेल बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। इसमें आपको कई कैटेगरी में जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
amazon great summer sale 2026 offers discounts smartphones appliances details
अमेजन समर सेल में मिलेगे कई प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑपर - फोटो : अमेजन
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) ने अपनी ग्रेट समर सेल 2026 (Great Summer Sale 2026) की तारीख का एलान कर दिया है। यह सेल 8 मई से शुरू होगी। हर बार की तरह इस बार भी अमेजन प्राइम (Amazon Prime) मेंबर्स को आम यूजर्स से पहले डील्स का एक्सेस मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने एप और वेबसाइट पर पहले से ही कुछ ऑफर्स टीज करने शुरू कर दिए हैं।
Trending Videos
amazon great summer sale 2026 offers discounts smartphones appliances details
किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे बड़े ऑफर्स - फोटो : Adobe Stock
किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे बड़े ऑफर्स
  • इस सेल में स्मार्टफोन सेगमेंट सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहेगा। सैमसंग, शाओमी और आईकू जैसे ब्रांड्स के फोन सस्ते दामों पर उपलब्ध हो सकते हैं।
  • लैपटॉप, टैबलेट और एक्सेसरीज पर भी कीमतों में कटौती देखने को मिलेगी। वहीं, घर के बड़े उपकरण जैसे एयर कंडीशनर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर लिमिटेड टाइम डील्स का फायदा उठाया जा सकेगा।
  • इसके अलावा स्मार्ट टीवी, ऑडियो प्रोडक्ट्स और वियरेबल्स पर भी खास ऑफर्स दिए जाएंगे। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कैटेगरी जैसे फैशन, ब्यूटी और होम एसेंशियल्स में भी कॉम्बो डील्स देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
amazon great summer sale 2026 offers discounts smartphones appliances details
बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त छूट - फोटो : Adobe Stock
बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त छूट
  • इस सेल के दौरान ग्राहकों को HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अमेजन पे और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए कैशबैक ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
  • कई प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और फ्लैट डिस्काउंट जैसे ₹1,250 तक का कैशबैक या ₹2,500 तक की बचत भी देखने को मिल सकती है।
amazon great summer sale 2026 offers discounts smartphones appliances details
इंटरएक्टिव ऑफर्स और खास फीचर्स - फोटो : Adobe Stock
इंटरएक्टिव ऑफर्स और खास फीचर्स
  • सेल के दौरान यूजर्स के लिए स्पिन-एंड-विन कॉन्टेस्ट और क्विज जैसे इंटरएक्टिव फीचर्स भी होंगे, जिनमें गिफ्ट्स और शॉपिंग वाउचर जीतने का मौका मिलेगा।
  • इसके साथ ही "लाइटनिंग डिल्स" और "टॉप-100 डिल्स" जैसे सेक्शन भी लाइव रहेंगे, जहां सीमित समय के लिए बड़े डिस्काउंट मिलेंगे। अमेजन ने तेज और सुरक्षित पेमेंट ऑप्शन्स पर भी जोर दिया है, ताकि शॉपिंग एक्सपीरियंस आसान रहे।
विज्ञापन
amazon great summer sale 2026 offers discounts smartphones appliances details
क्या उम्मीद कर सकते हैं ग्राहक - फोटो : सांकेतिक फोटो
क्या उम्मीद कर सकते हैं ग्राहक
  • अमेजन की ग्रेट समर सेल हर साल की तरह इस बार भी बड़े स्तर पर डिस्काउंट और ऑफर्स लेकर आ रही है। जो ग्राहक नया गैजेट खरीदने या घर के लिए बड़ा सामान लेने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह सेल फायदे का सौदा साबित हो सकती है।
  • बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और लिमिटेड टाइम डिस्काउंट्स को मिलाकर कुल बचत काफी ज्यादा हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed