{"_id":"69f49874590c4c7b08026765","slug":"indian-users-surpass-us-in-using-chatgpt-images-2-0-ai-tool-hindi-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ChatGPT: भारतीयों पर इस नए एआई टूल का छाया जादू, इस्तेमाल करने में अमेरिकियों को छोड़ा पीछे, जानें क्या है खास","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
ChatGPT: भारतीयों पर इस नए एआई टूल का छाया जादू, इस्तेमाल करने में अमेरिकियों को छोड़ा पीछे, जानें क्या है खास
Fri, 01 May 2026 05:42 PM IST
Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 01 May 2026 05:42 PM IST
सार
ChatGPT Images 2.0: क्या आपने सोचा था कि AI से तस्वीरें बनाने में भारतीय पूरी दुनिया को पछाड़ देंगे? OpenAI के नए 'ChatGPT Images 2.0' पर इंडियंस ने ऐसा जादू चलाया है कि अमेरिका भी पीछे छूट गया है। जानिए आखिर इस टूल में ऐसा क्या खास है?
विज्ञापन
OpenAI
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में भारतीय यूजर्स ने एक नया झंडा गाड़ दिया है। पिछले महीने जब OpenAI ने अपने एआई इमेज जनरेटर का नया और अपग्रेडेड वर्जन चैटजीपीटी इमेजेज 2.0 (ChatGPT Images 2.0) लॉन्च किया था, तो शायद कंपनी को भी इतने जबरदस्त रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं रही होगी। हाल ही में कंपनी ने एक चौंकाने वाला आंकड़ा साझा किया है, जिसके मुताबिक इस नए टूल से तस्वीरें बनाने के मामले में भारत अब पूरी दुनिया में नंबर वन बन गया है। पहले चैटजीपीटी के इस्तेमाल में अमेरिका का दबदबा था, लेकिन इमेज जनरेशन के इस नए खेल में भारतीयों की रचनात्मकता ने अमेरिकियों को भी पछाड़ दिया है।
ChatGPT Image 2.0
- फोटो : एआई जनरेटेड
किन-किन कामों में हो रहा है इस्तेमाल?
- ChatGPT Images 2.0 से बनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यूजर्स न सिर्फ अपनी बनाई इमेज शेयर कर रहे हैं, बल्कि उसके साथ इस्तेमाल किए गए प्रॉम्प्ट भी साझा कर रहे हैं।
- इस टूल का इस्तेमाल कई दिलचस्प तरीकों से किया जा रहा है। कुछ लोग इससे हाथ की रेखाएं पढ़वाने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ फोटो को एनालाइज कर उसकी डिटेल लेबलिंग करा रहे हैं।
- इसके अलावा, यह किसी भी फोटो को इंफोग्राफिक स्टाइल में बदलने में भी सक्षम है। लॉन्च के समय कंपनी ने दावा किया था कि यह टूल तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार और बेहद सटीक विजुअल्स तैयार कर सकता है।
सैम ऑल्टमैन (ओपनएआई को-फाउंडर)
- फोटो : X
क्या है ChatGPT Images 2.0 की खासियत?
- यह AI मॉडल डिटेल्ड इंस्ट्रक्शन को बारीकी से फॉलो करता है और अलग-अलग ऑब्जेक्ट्स के बीच सही तालमेल बैठा सकता है।
- एक बड़ी खासियत यह है कि अब AI से बनी तस्वीरों में गलत स्पेलिंग या अजीब टेक्स्ट की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है। यह टूल अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, जापानी, कोरियाई, चीनी और बंगाली जैसी कई भाषाओं में टेक्स्ट को सही तरीके से रेंडर कर सकता है।
- कंपनी का दावा है कि इससे बनाई गई इमेज इतनी नेचुरल होती हैं कि उन्हें AI जनरेटेड पहचानना मुश्किल हो सकता है। साथ ही यह विजुअल कंपोजिशन और स्टाइल को भी बेहतर तरीके से समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद सोचने और गलतियां सुधारने की खासियत
- फोटो : एआई जनरेटेड
खुद सोचने और गलतियां सुधारने वाला पहला मॉडल
- ChatGPT Images 2.0 की सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘थिंकिंग कैपेबिलिटी’ है। यह OpenAI का पहला ऐसा इमेज मॉडल है, जो सोच-समझकर आउटपुट देता है।
- जब यूजर ChatGPT में ‘थिंकिंग’ या ‘प्रो’ मोड का इस्तेमाल करता है, तो यह टूल रियल-टाइम जानकारी के लिए वेब सर्च भी कर सकता है।
- यह एक ही प्रॉम्प्ट से कई इमेज बना सकता है और अपने आउटपुट को खुद डबल-चेक भी करता है, जिससे गलतियों की संभावना कम हो जाती है।
- इसके जरिए यूजर्स मूवी पोस्टर, मिड-सेंचुरी पेस्टल कॉमिक्स जैसे कई अलग-अलग स्टाइल में इमेज तैयार कर सकते हैं।