फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ai coding tools increase speed but create performative productivity crisis report

एआई कोडिंग टूल्स: काम की रफ्तार बढ़ी, लेकिन प्रोडक्टिविटी में नहीं आया उछाल, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 25 Oct 2026 04:50 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 25 Oct 2026 04:50 PM IST
सार

एआई कोडिंग टूल्स सॉफ्टवेयर डेवलपर्स का काम तेज कर रहे हैं, लेकिन क्या इससे उनकी असली प्रोडक्टिविटी भी बढ़ रही है? एटलसियन की नई रिपोर्ट के मुताबिक, एआई से समय बचने का दावा करने वाले डेवलपर्स की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। मशीन से तैयार कोड की जांच, गलतियों को सुधारने और एआई इस्तेमाल करने के दबाव से नई चुनौतियां सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
ai coding tools increase speed but create performative productivity crisis report
दफ्तरों में एआई टूल्स इस्तेमाल करने का दबाव। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

AI Coding Tools and Productivity: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल हर सेक्टर में तेजी से बढ़ रहा है। आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की दुनिया में तो एआई एक गेम चेंजर माना जा रहा है। हाल ही में आई ऑस्ट्रेलियन सॉफ्टवेयर कंपनी Atlassian की 'स्टेट ऑफ डेवलपर एक्सपीरियंस रिपोर्ट 2026' में भी यह बात सामने आई है कि एआई कोडिंग टूल्स डेवलपर्स का काम तेजी से निपटाने में मदद कर रहे हैं। लेकिन, तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी है, जो कंपनियों की चिंता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट बताती है कि एआई टूल्स से काम की रफ्तार तो जरूर तेज हुई है, लेकिन इससे असल प्रोडक्टिविटी में वो उछाल नहीं आ रहा है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि मशीन द्वारा लिखे गए कोड की चेकिंग और गलतियों को सुधारने में डेवलपर्स का बहुत सारा समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


बचाया हुआ समय आखिर जा कहां रहा है?
इस सर्वे में 1,500 से ज्यादा सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। करीब 87% डेवलपर्स ने माना कि एआई टूल्स उन्हें काम जल्दी खत्म करने में मदद करते हैं। 80% लोगों ने यह भी कहा कि एआई की बदौलत वे बिना एक्स्ट्रा टाइम दिए ज्यादा काम कर पा रहे हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि केवल 28% डेवलपर्स ने ही यह माना कि एआई के आने के बाद उनके काम में रुकावटें कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि साल 2025 में 68% डेवलपर्स हर हफ्ते कम से कम 10 घंटे बचाने का दावा करते थे, लेकिन 2026 में यह आंकड़ा गिरकर सिर्फ 25% रह गया। सर्वे में शामिल लगभग आधे लोगों ने बताया कि वे हर हफ्ते चार या उससे ज्यादा घंटे सिर्फ एआई द्वारा लिखे गए कोड को रिव्यू करने, प्रॉम्प्ट्स (कमांड्स) ठीक करने और मशीन की गलतियां सुधारने में बिता देते हैं।

दिखावे की प्रोडक्टिविटी का दबाव
एआई को अपनाने के पीछे का कॉर्पोरेट दबाव भी एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। सर्वे के मुताबिक, 64% मैनेजर्स और लीडर्स मानते हैं कि एआई के ज्यादा इस्तेमाल से बेहतर नतीजे मिलते हैं। इस सोच के कारण डेवलपर्स पर एआई टूल इस्तेमाल करने का दबाव बढ़ गया है। 41% डेवलपर्स ने माना कि वे कभी-कभी जरूरत से ज्यादा एआई का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए करते हैं, क्योंकि उनसे ऐसी उम्मीद की जाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी अब इस बात पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं कि वे काम करते हुए दिखें, बजाय इसके कि वे वास्तव में काम की क्वालिटी बढ़ा रहे हैं। डेवलपर्स का ध्यान अब एआई से मदद लेने के बजाए उनका इस्तेमाल करता हुआ दिखने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

क्वालिटी कंट्रोल और सिक्योरिटी की चुनौती
रिपोर्ट के मुताबिक, कई कंपनियां सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए एआई टूल अपना रही हैं, लेकिन एआई आउटपुट को सही करने और संवेदनशील डेटा को सुरक्षित रखने में काफी इंसानी मेहनत लगती है।

एआई कोडिंग असिस्टेंट शुरुआती ड्राफ्ट और रूटीन कोड तो चंद सेकंड में लिख देते हैं, लेकिन उनके आउटपुट को इंसानी जांच की सख्त जरूरत होती है। एआई टूल्स अक्सर छोटी सिक्योरिटी खामियां छोड़ देते हैं या जरूरी बारीकियों को नजरअंदाज कर देते हैं।


कंपनियों के लिए क्या है सबक?
रिपोर्ट के मुताबिक, एआई टूल्स सिर्फ कोडिंग की गति बढ़ा सकते हैं, लेकिन जब तक डेवलपर्स को जरूरी जानकारी खोजना, काम के बीच बार-बार बदलाव और अस्पष्ट दिशा-निर्देश जैसी बुनियादी समस्याओं से नहीं निकाला जाएगा, तब तक असल प्रोडक्टिविटी नहीं मिलेगी। कंपनियों को एआई की सफलता को सिर्फ टूल्स के इस्तेमाल से नहीं, बल्कि काम की क्वालिटी और डिलीवरी में आए असली सुधार से मापना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed