फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Pay Bill Now or Connection Gets Cut, Beware Water, Electricity Bill Scams Warns CyberDost

अभी बिल भरो, वरना कट जाएगा कनेक्शन: बिजली-पानी के नाम पर हो रही ठगी, साइबरदोस्त ने किया अलर्ट; कैसे बचें आप?

Sun, 25 Oct 2026 02:15 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 25 Oct 2026 02:15 PM IST
सार

बिजली और पानी के बिलों के नाम पर हो रहे साइबर फ्रॉड को लेकर भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। ठग खुद को जल बोर्ड का अधिकारी बताकर कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं और लोगों से पैसों की ठगी करते हैं। आइए जानते हैं कि यह स्कैम कैसे काम करता है और आप इससे कैसे सुरक्षित रह सकते हैं...

विज्ञापन
Pay Bill Now or Connection Gets Cut, Beware Water, Electricity Bill Scams Warns CyberDost
साइबर दोस्त ने दी चेतावनी - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

बिल अभी भरो, वरना कनेक्शन कट जाएगा...अगर आपके पास भी कोई ऐसा कॉल या मैसेज आया हो, तो सावधान हो जाइए। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के साइबरदोस्त ने  बिजली-पानी के बिलों से जुड़े घोटालों के बारे में चेतावनी दी है। इतना ही नहीं बताया कि एक मामले में वरिष्ठ नागरिक को फर्जी व्हाट्सएप भुगतान लिंक और बैंक विवरण साझा करनेसे 1.62 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन


कैसे होता है स्कैम?

  • साइबरदोस्त के अनुसार, जालसाज कॉल या व्हाट्सएप पर मैसेज करते हैं और बिजली और पानी के बिलों से जुड़े घोटालों में खुद को जल बोर्ड का अधिकारी बताकर बताते हैं। इसके बाद दावा करते हैं कि बिल का तुरंत भुगतान नहीं किया गया, तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • कनेक्शन बंद होने का डर से लोग घबरा जाते हैं, और ठग इसी घबराहट का फायदा उठाते हैं और पीड़ित को जानकारी की जांच करने या किसी से सलाह लेने का मौका दिए बिना भुगतान करने के लिए दबाव बनाते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन



सामने आया एक ऐसा ही मामला
इस दौरान साइबरदोस्त ने एक वरिष्ठ नागरिक के साथ हुए एक मामले का जिक्र भी किया। जिसमें फर्जी व्हाट्सएप भुगतान लिंक मिलने और बैंक डिटेल्स शेयर करने के बाद उन्हें 1.62 लाख रुपये का नुकसान हुआ। 

परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को क्या समझाएं?

  • साइबरदोस्त ने परिवारों से अपील की है कि वे अपने घर के वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन भुगतान के दौरान सावधानी बरतने की आदत सिखाएं। इसके लिए एक आसान नियम अपनाने की सलाह दी गई है कि पहले रुकें, फिर सत्यापित करें, फिर भुगतान करें।
  • यानी अगर कोई व्यक्ति बिल बकाया होने या कनेक्शन काटने की बात कहकर तुरंत पैसे मांगता है, तो घबराकर भुगतान न कर दें। पहले संबंधित विभाग से जानकारी की पुष्टि करें। किसी अनजान व्हाट्सएप लिंक पर भरोसा करने या उसके जरिए भुगतान करने से पहले जांच करें।


कैसे रहें सुरक्षित? 

  • 'पहले रुकें, फिर सत्यापित करें, फिर भुगतान करें': एक्सपर्ट्स कहते हैं कि किसी भी अनजान नंबर या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। बिल जमा करने या लिंक पर क्लिक करने से पहले आधिकारिक पोर्टल या ऑफिस जाकर पुष्टि करें।
  • अज्ञात लिंक और एप्स से बचें: व्हाट्सएप या एसएमएस (SMS) पर आए किसी भी संदिग्ध पेमेंट लिंक या थर्ड-पार्टी एपीके (APK) डाउनलोड लिंक पर कभी क्लिक न करें।
  • बैंक डिटेल्स और ओटीपी साझा न करें: हमेशा याद रहे कि जल बोर्ड या बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी कभी भी फोन पर बात नहीं करता है और न ही कभी फोन पर आपसे कार्ड नंबर, सीवीवी, पिन या ओटीपी मांगता है, इसलिए ऐसी कॉल आने पर तुरंत सावधान हो जाएं।
  • बुजुर्गों को जागरूक करें: जालसाज अक्सर वरिष्ठ नागरिकों को आसान शिकार बनाते हैं। इसलिए घर के बड़े-बुजुर्गों को इस तरह के डिजिटल खतरों और फर्जी कॉल के बारे में जरूर समझाएं।
  • आधिकारिक एप या वेबसाइट का ही करें इस्तेमाल: हमेशा ऑनलाइन बिजली या किसी प्रकार का बिल भरने के लिए सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, आधिकारिक एप या ऑथराइजड यूपीआई एप्स (जैसे पेटीएम, फोनपे या गूगल पे का ही इस्तेमाल करें।
  • तुरंत करें शिकायत: अगर धोखाधड़ी हो जाती है, तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed