सब्सक्राइब करें

AC Blast: चलते-चलते क्यों फट जाता है एसी? दिल्ली के विवेक विहार की घटना से ऐसे लें सबक

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 03 May 2026 01:55 PM IST
सार

AC Bast And Prevention Tips: इन दिनों एसी के ब्लास्ट होने के मामले अचानक से बढ़ गए हैं। हाल ही में दिल्ली के विवेक विहार में एसी में ब्लास्ट होने की घटना ने सभी को छकझोर दिया है। गर्मियों में अक्सर ऐसे मामले ज्यादा सामने आते हैं। आइए जानते हैं एसी में ब्लास्ट क्यों होते हैं और इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है।

विज्ञापन
why air conditioner blast in summer delhi Vivek vihar incident reasons and how to prevent
एसी के बारे में जरूरी बाते जानें - फोटो : एआई जनरेटेड
गर्मियों का मौसम आ गया है और AC की डिमांड बढ़ गई है। इन दिनों एसी में ब्लास्ट के मामले भी बढ़ने लगते हैं। एसी में ब्लास्ट का एक ताजा मामला आज ही दिल्ली के विवेक विहार में सामने आया है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि घर में आग लगने की वजह एसी में ब्लास्ट था। भीषण आग के वजह से 9 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में आपको जानना जरूरी है कि एसी में ब्लास्ट क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है।
Trending Videos
why air conditioner blast in summer delhi Vivek vihar incident reasons and how to prevent
क्यों फटता है एसी? - फोटो : AI जनरेटेड
AC में ब्लास्ट या आग क्यों लगती है? (Reasons Behind AC Blast)
एसी के फटने या आग लगने की मुख्य वजहें एसी का प्रकार नहीं, बल्कि हमारी कुछ लापरवाहियां होती हैं:
  • लगातार चलाना: हम भूल जाते हैं कि एसी भी एक मशीन है जिसे भी कुछ घंटे आराम की जरूरत होती है। एसी को लगातार कई घंटों तक चलाने पर कंप्रेसर ओवरहीट होने लगता है। गर्मियों की घूप में बाहर रखे एसी यूनिट का कम्प्रेसर अत्यधिक गर्म हो जाता है और ओवरहीट होने के वजह से फट जाता है।
  • गैस का रिसाव: आजकल AC में कूलिंग के लिए जो गैसें (जैसे R-32) इस्तेमाल होती हैं, वे ज्वलनशील होती हैं। अगर गैस लीक हो रही हो और अंदर कोई स्पार्क (चिंगारी) हो जाए, तो ब्लास्ट हो सकता है।
  • सर्विसिंग की कमी: धूल-मिट्टी के कारण AC के कंडेंसर और फिल्टर ब्लॉक हो जाते हैं। इससे गैस का दबाव बढ़ता है और कम्प्रेसर पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है, जिससे वह गर्म होकर फट सकता है।
  • खराब वायरिंग और शॉर्ट सर्किट: सस्ते या पुराने तार, गलत क्षमता का प्लग या खराब MCB के इस्तेमाल से शॉर्ट सर्किट होता है, जो आग का सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why air conditioner blast in summer delhi Vivek vihar incident reasons and how to prevent
सुरक्षा के लिए इन बातों का हमेशा रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा के लिए इन बातों का हमेशा रखें ध्यान (AC Safety And Maintenance Tips)
चाहे आपके पास Window AC हो या Split AC, सुरक्षित रहने के लिए ये कदम उठाना बहुत जरूरी है:
  • AC को आराम दें: AC को लगातार कई घंटों तक न चलाएं। हर 4-5 घंटे के बाद इसे 30 से 45 मिनट का ब्रेक जरूर दें।
  • समय पर सर्विसिंग: एसी में धूल-मिट्टी का जमना आम बात है। लेकिन गर्मियों का सीजन शुरू होने से पहले AC की सर्विसिंग जरूर कराएं। सर्विसिंग हमेशा किसी ऑथराइज्ड या अनुभवी मैकेनिक से ही करवाएं।
  • फिल्टर की सफाई: हर 15 से 20 दिन में AC का फिल्टर खुद निकालकर साफ करें। इससे AC पर लोड कम पड़ता है और हवा का फ्लो अच्छा रहता है।
  • सही वायरिंग और MCB: सुनिश्चित करें कि AC के लिए कंपनी द्वारा बताए गए मोटाई वाले तारों और सही रेटिंग वाले MCB (सर्किट ब्रेकर) का इस्तेमाल किया गया हो। ताकि शॉर्ट सर्किट होने का खतरा कम हो और यदि हो तो पावर अपने आप कट जाए।
  • आवाज या बदबू को नजरअंदाज न करें: अगर AC से जलने की बदबू आ रही हो, कूलिंग एकदम से बंद हो गई हो, या कोई अजीब सी खड़खड़ाहट की आवाज आ रही हो, तो उसे तुरंत बंद कर दें और मैकेनिक को बुलाएं।
  • आउटडोर यूनिट की जगह: स्प्लिट एसी के आउटडोर यूनिट को ऐसी जगह लगाएं जहां हवा का क्रॉस-वेंटिलेशन अच्छा हो और सीधे कड़ी धूप न पड़ती हो। अगर वह जगह बहुत ज्यादा गर्म होगी, तो कम्प्रेसर हीट को बाहर नहीं निकाल पाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed