सब्सक्राइब करें

Foldable Phone: फोल्डेबल फोन दिखते हैं शानदार, लेकिन इनके झंझट जान गए तो खरीदने से पहले 100 बार सोचेंगे!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 25 Jun 2026 08:00 AM IST
सार

फोल्डेबल स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इनके साथ कई ऐसी परेशानियां भी जुड़ी हैं जो सामान्य फोन में नहीं मिलतीं। बैटरी से लेकर हिंज, स्क्रीन और एप्स की दिक्कतों तक, जानिए क्यों कई यूजर्स फोल्डेबल फोन खरीदने के बाद भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन
foldable phone problems battery hinge screen durability issues tech news hindi
खरीदने से पहले फोल्डेबल फोन से जुड़ी परेशानियां जानिए - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
फोल्डेबल फोन का क्रेज आजकल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। साल 2021 में जहां दुनिया भर में सिर्फ 15 लाख फोल्डेबल फोन बिके थे, वहीं 2025 में यह आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच गया। इस साल भी इनकी बिक्री में 20 प्रतिशत का उछाल आने की उम्मीद है। लोग इन्हें खरीद तो रहे हैं, लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने वाले बहुत से लोग इसके रोज के झंझटों से दुखी भी हैं। फोल्डेबल फोन देखने में भले ही कूल लगते हों, लेकिन इनमें कई ऐसी दिक्कतें आती हैं जिनका सामना नॉर्मल फोन चलाने वालों को कभी नहीं करना पड़ता। आइए बात करते हैं ऐसी ही कुछ बड़ी परेशानियों के बारे में।
foldable phone problems battery hinge screen durability issues tech news hindi
बैटरी का जल्दी खत्म होने का झंझट - फोटो : अमर उजाला

बैटरी का जल्दी खत्म होने का झंझट

फोन कोई भी हो, बैटरी की टेंशन सबको रहती है। लेकिन फोल्डेबल फोन में यह टेंशन दोगुनी हो जाती है। इन फोन्स को पतला बनाने के चक्कर में कंपनियां इनमें बहुत बड़ी बैटरी नहीं लगा पाती हैं। ऊपर से, इनकी दो-दो स्क्रीन बैटरी को बहुत तेजी से पीती हैं। इसलिए, बार-बार चार्जर ढूंढना एक बड़ी सिरदर्दी बन जाता है।

foldable phone problems battery hinge screen durability issues tech news hindi
मुड़ने वाली हिंज हो जाती है कमजोर - फोटो : अमर उजाला

मुड़ने वाली हिंज हो जाती है कमजोर

फोल्डेबल फोन जिस जगह से मुड़ता है, उसे हिंज कहते हैं। शुरू से ही इन फोन्स में हिंज को लेकर काफी शिकायतें रही हैं। लगातार फोन को खोलने और बंद करने से कुछ ही समय में यह हिस्सा ढीला पड़ने लगता है। इसके अलावा, कई लोगों का कहना है कि अगर हिंज के अंदर थोड़ी सी भी धूल या मिट्टी चली जाए, तो फोन ठीक से काम करना बंद कर देता है और पहले जैसा स्मूद नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
foldable phone problems battery hinge screen durability issues tech news hindi
एप्स और वीडियो का सही से न दिखना - फोटो : अमर उजाला

एप्स और वीडियो का सही से न दिखना

फोल्डेबल फोन की स्क्रीन की लंबाई और चौड़ाई नॉर्मल फोन से अलग होती है। इस वजह से कई एप्स इस बड़ी स्क्रीन पर ठीक से फिट नहीं बैठते। जब आप कोई वीडियो देखते हैं, तो स्क्रीन के ऊपर और नीचे काफी खाली जगह (काली पट्टी) दिखाई देती है, जिससे बड़ी स्क्रीन का कोई खास फायदा नहीं मिलता। इसके अलावा, बीच में जहां से फोन मुड़ता है, वहां एक लकीर (क्रीज) हमेशा दिखाई देती है। यह लकीर वीडियो देखने या स्क्रीन पर उंगली घुमाने (स्क्रॉल करने) का मजा किरकिरा कर देती है।
विज्ञापन
foldable phone problems battery hinge screen durability issues tech news hindi
लगा रहता है स्क्रीन टूटने का डर - फोटो : अमर उजाला

लगा रहता है स्क्रीन टूटने का डर

नॉर्मल फोन की तुलना में फोल्डेबल फोन की अंदर वाली स्क्रीन बहुत ज्यादा नाजुक और मुलायम होती है। फोन के हाथ से छूटकर गिरने पर इसके डैमेज होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इस डर से बचने के लिए कंपनियां स्क्रीन पर एक प्लास्टिक का कवर (प्रोटेक्टर) लगाकर देती हैं। लेकिन कुछ ही समय के इस्तेमाल के बाद इस प्रोटेक्टर में हवा के बुलबुले (बबल) बनने लगते हैं और यह किनारों से उखड़ने लगता है। यानी नॉर्मल फोन की तरह इसका स्क्रीन प्रोटेक्टर भी लंबा साथ नहीं निभाता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed