सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   GTA 6 Pre-Orders Go Live: Price, Editions, Release Date, Platforms and Everything You Need to Know

GTA 6 Pre-Orders Live: 13 साल का इंतजार हुआ खत्म! जीटीए 6 गेम का प्री-ऑर्डर शुरू, जानिए भारत में कीमतें

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 25 Jun 2026 04:47 PM IST
सार

GTA 6 Pre-Orders Begin After 13 Years: गेमिंग जगत के सबसे चर्चित गेम GTA 6 के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद Rockstar Games ने GTA 6 को लॉन्च किया है। यह गेम कब रिलीज होगा और भारत में इसकी कीमतें क्या होने वाली हैं? आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से।

विज्ञापन
GTA 6 Pre-Orders Go Live: Price, Editions, Release Date, Platforms and Everything You Need to Know
GTA 6 - फोटो : GTA

विस्तार

गेमिंग की दुनिया के सबसे चर्चित गेम Grand Theft Auto 6 (GTA 6) का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है! 13 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉकस्टार गेम्स ने इसके प्री-ऑर्डर 25 जून 2026 की आधी रात से शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


दिसंबर 2023 में आए इसके पहले ट्रेलर के बाद से ही फैंस गेम के रिलीज होने की राह देख रहे थे। आइए जानते हैं टेक और गेमिंग लवर्स के लिए इस गेम में क्या-क्या खास है और इसके लिए आपको अपनी जेब कितनी ढीली करनी होगी।

विज्ञापन


रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

गेम आधिकारिक तौर पर 19 नवंबर को रिलीज होगा। लॉन्च के वक्त यह गेम केवल इन लेटेस्ट कंसोल पर ही उपलब्ध होगा:

  • PlayStation 5 (PS5)
  • Xbox Series X और Series S


भारत और अमेरिका में क्या है कीमत?

भारतीय गेमर्स के लिए एक अच्छी खबर है। अमेरिका के मुकाबले भारत में इस गेम की कीमत थोड़ी कम रखी गई है।

एडिशन भारत में कीमत (₹) अमेरिका में कीमत ($)
स्टैंडर्ड एडिशन ₹5,999 $79.99 (लगभग ₹7,542)
अल्टीमेट एडिशन ₹7,499 $99.99 (लगभग ₹9,428)

 


बॉक्स में नहीं मिलेगी गेम की डिस्क

फिजिकल गेम कलेक्ट करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। GTA 6 के फिजिकल बॉक्स में इस बार आपको कोई सीडी नहीं मिलेगी। रॉकस्टार ने बताया है कि बॉक्स के अंदर गेम को डिजिटल रूप से डाउनलोड करने के लिए सिर्फ एक यूनिक कोड दिया जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी ने गेम के लीक होने और उसकी री-सेल (बार-बार खरीदने-बेचने) को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


GTA 6 में क्या है खास?

इस बार गेम का एक्सपीरियंस एकदम असली जैसा होने वाला है, जिसमें एक्शन, रेसिंग और बेहतरीन कहानी का कॉम्बो मिलेगा।

  • वाइस सिटी की वापसी: गेम की कहानी अमेरिका के मियामी शहर पर आधारित है, जिसे गेम में 'वाइस सिटी' के रूप में पेश किया गया है। ग्राफिक्स इतने शानदार हैं कि गाड़ियां और शहर बिल्कुल असली लगते हैं।
  • पहली बार महिला लीड कैरेक्टर: GTA के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब लुसिया नाम की एक महिला किरदार मुख्य भूमिका में है। आप गेम खेलते समय लुसिया या उसके साथी का रोल प्ले कर सकते हैं और वाइस सिटी में मिशन पूरे कर सकते हैं।


PC और मोबाइल गेमर्स को करना होगा इंतजार

अगर आप इसे अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर खेलने की सोच रहे हैं, तो आपको अभी लंबा इंतजार करना होगा। GTA 5 की तरह ही कंपनी ने इसे तुरंत PC पर लॉन्च नहीं किया है। उम्मीद है कि कंसोल रिलीज के करीब दो साल बाद इसका PC वर्जन बाजार में आएगा।


क्या आप जानते हैं?

GTA 6 को गेमिंग इतिहास का सबसे महंगा प्रोडक्ट माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे बनाने में कंपनी ने 10 से 15 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed