सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Alert: How Spot Fake Travel Websites Before Booking Trip

Vacation Scam: सस्ता टूर कहीं खाली न कर दे आपका बैंक अकाउंट, बुकिंग से पहले जरूर जांचें ये बातें

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 25 Jun 2026 06:25 PM IST
सार

Holiday Scam Alert: आजकल स्कैमर्स ने ठगी का नया रास्ता खोज लिया है। अब वह छुट्टियों में लोगों को सस्ते टूर पैकेज और भारी डिस्काउंट का लालच देकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि जिस वेबसाइट से आप ट्रिप बुक कर रहे हैं, वह असली है या फर्जी? आइए जानते हैं ऑनलाइन ट्रैवल फ्रॉड से बचने के आसान तरीके....
 

विज्ञापन
Alert: How Spot Fake Travel Websites Before Booking Trip
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Dubai Tour सिर्फ ₹9,999 में, Europe Trip पर 80% Discount या लग्जरी वैकेशन आधे दाम में....कुछ ऐसी ही शानदार ऑफर्स छुट्टियों में हमारे सजेशन में आने लगते हैं। सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स कहीं न कहीं यह सब जरूर दिख जाता है। लेकिन वो कहते हैं ना, हर चमकती चीज सोना नहीं होती। साइबर अपराधी अब फर्जी ट्रैवल वेबसाइट्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। इन वेबसाइट्स का मकसद सस्ते पैकेज का लालच देकर पैसा ऐंठना होता है। जैसे ही व्यक्ति एक बार भुगतान कर देता है, उसके बाद न ट्रिप मिलती है और न ही पैसे वापस आते हैं।
विज्ञापन


Fake Travel Website Scam कैसे काम करता है ?
  • आज के साइबर ठग बेहद प्रोफेशनल तरीके से वेबसाइट डिजाइन करते हैं। कई बार ये वेबसाइट्स देखने में बिल्कुल असली ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स जैसी लगती हैं। इनका तरीका बेहद सरल होता है।
  • विज्ञापन
  • जैसे भारी डिस्काउंट दिखाना, सीमित समय का ऑफर बताना, जल्दी पेमेंट करने का दबाव बनाना और 
  • एडवांस भुगतान लेने के बाद संपर्क बंद कर देना। कई मामलों में वेबसाइट कुछ दिनों बाद पूरी तरह गायब भी हो जाती है।

यह दिखे तो हो जाएं सावधान
अगर आपको किसी वेबसाइट पर बेहद कम कीमत में विदेशी या महंगे टूर पैकेज ऑफर किए जा रहे हैं, तो अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह दिखते ही तुरंत सावधान हो जाएं...
विज्ञापन
विज्ञापन
  •  70% से 80% तक का डिस्काउंट अक्सर संदिग्ध हो सकता है।
  • असली ट्रैवल कंपनियां आमतौर पर इतनी बड़ी छूट बहुत कम देती हैं।
  • लिमिटेड सीट्स, ऑफर एंड इन 10 मिनट जैसे संदेश जल्दबाजी में फैसला करवाने की प्लानिंग हो सकती है। 

कैसे बचें आप?
  • अगर आप भी ऐसी वेबसाइट्स से बचना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे वेबसाइट का URL ध्यान से जांचना जैसे। क्योंकि साइबर ठग अक्सर असली वेबसाइट्स से मिलते-जुलते डोमेन नाम बनाते हैं।
  • जैसे मान लीजिए makemytrip.com यह एक सही वेबसाइट है, लेकिन फ्रॉड वाली वेबसाइट कुछ ऐसे ( makemytrip-sale.in ) (makemytrip-discount.net) लिखी होगी। इसलिए बुकिंग से पहले वेबसाइट का पूरा URL ध्यान से जरूर जांचे।

सिर्फ HTTPS देखकर भरोसा न करें
  • कई लोग वेबसाइट के सामने दिखने वाले ताले यानी लॉक आइकन और HTTPS को देखकर उसे सुरक्षित मान लेते हैं। लेकिन अब स्कैमर्स हमसे कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं।
  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि HTTPS जरूरी है, लेकिन सिर्फ HTTPS होने से वेबसाइट असली साबित नहीं होती। फर्जी वेबसाइट्स भी SSL सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसलिए सिर्फ ताले का निशान देखकर भुगतान न करें।

रिव्यू और रेटिंग भी जांचें
  • अगर कोई नई वेबसाइट अचानक सैकड़ों 5-स्टार रिव्यू दिखा रही है, तो यह भी चेतावनी का संकेत हो सकता है। बुकिंग से पहले स्वतंत्र प्लेटफॉर्म्स पर रिव्यू देखें, सोशल मीडिया पर लोगों के अनुभव पढ़ें, वेबसाइट की प्रतिष्ठा की जांच करें और कॉन्टैक्ट डिटेल को वैरिफाई जरूर करें।
  • अगर आप किसी असली वेबसाइट पर जाते हैं, तो उसमे कस्टमर केयर नंबर, ऑफिस का पता और सपोर्ट ईमेल जरूर होता है। अगर ये जानकारी नहीं है या गलत दिखाई देती है, तो सावधान हो जाना चाहिए।

सुरक्षित बुकिंग के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग करते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतें। जैसे...
  • हमेशा आधिकारिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें।
  • जहां संभव हो, ट्रैवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही बुकिंग करें।
  • व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम या ईमेल पर मिले अनजान लिंक पर सीधे क्लिक करके भुगतान न करें।
  • भुगतान के दौरान आधिकारिक पेमेंट गेटवे का उपयोग करना अधिक सुरक्षित माना जाता है।

इसके अलावा इन स्टेप्स को भी फॉलो करें...

पहले छोटा भुगतान ट्राई करें
अगर किसी वेबसाइट को लेकर संदेह हो, तो पहले उसकी विश्वसनीयता जांचें और जल्दबाजी में बड़ी रकम ट्रांसफर न करें।

फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें
बैंकिंग और पेमेंट एप्स में 2FA सक्रिय रखने से अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

अगर ऑनलाइन ठगी हो जाए तो क्या करें?
अगर गलती से किसी फर्जी ट्रैवल वेबसाइट पर भुगतान हो जाए, तो समय गंवाना नुकसान बढ़ा सकता है। इसके लिए तुरंत ये काम करें...
  • अपने बैंक से संपर्क करें।
  • ट्रांजेक्शन रोकने या ब्लॉक करने का अनुरोध करें।
  • राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
  • साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed