सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   WhatsApp’s New Trust Warning Feature Alert Before Chatting Unknown Numbers

Whatsapp: अनजान नंबर से चैट करने से पहले मिलेगी चेतावनी, कंपनी ला रही नया फीचर; स्कैम रोकने में कितना कारगर?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 24 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Trust Warning Feature: क्या आप भी बिना सोचे-समझे व्हाट्सएप पर अनजान नंबर्स से चैट शुरू कर देते हैं? अगर हां...तो ऐसा करना मुश्किल हो सकता है। कंपनी अब एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, तो चैट शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी दिखाएगा। आइए जानते हैं कि यह यूजर्स के लिए कितना सुरक्षित हो सकता है...
 

WhatsApp’s New Trust Warning Feature Alert  Before Chatting Unknown Numbers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

WhatsApp Testing Trust Warning Feature: लगातार बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक नए Trust Warning फीचर्स जोड़ रहा है। अब जब आप व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से बात करेंगे, तो यूजर्स को अतिरिक्त जानकारी मिलेगी। इसका मकसद लोगों को जल्दबाजी में चैट शुरू करने से रोकना और संभावित ऑनलाइन फ्रॉड से बचाना है।


व्हाट्सएप का नया Trust Warning फीचर क्या है ?
  • WABetaInfo की रिपोर्ट्स की माने तो व्हाट्सएप एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए एक नई सुरक्षा चेतावनी सुविधा रोलआउट कर रहा है।
  • यह फीचर तब दिखाई देगा जब कोई यूजर ऐसे फोन नंबर से चैट शुरू करने की कोशिश करेगा जो उसके कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है।
  • पहले जहां चैट सीधे खुल जाती थी, वहीं अब व्हाट्सएप पहले उस नंबर से जुड़ी कुछ अहम जानकारी दिखाएगा, ताकि यूजर सोच-समझकर फैसला ले सके।

स्क्रीन में क्या जानकारी मिलेगी?
  • WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, नई वार्निंग स्क्रीन में यूजर्स को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दिखाई जाएंगी।
  • इनमें फोन नंबर किस देश में रजिस्टर्ड है, वह नंबर आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव है या नहीं और वह व्यक्ति किसी कॉमन WhatsApp ग्रुप का हिस्सा हैं या नहीं, यह सभी शामिल है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इन जानकारियों को देखने के बाद यूजर तय कर सकता है कि बातचीत जारी रखनी है या चैट को बंद करना है।

सामने वाले को नहीं मिलेगा कोई नोटिफिकेशन
इस फीचर की खास बात यह है कि अगर आप चैट जारी रखते हैं या उसे रद्द कर देते हैं, तो इसकी जानकारी सामने वाले व्यक्ति को नहीं मिलेगी। यानी आप बिना किसी दबाव के पहले नंबर की विश्वसनीयता जांच सकते हैं और फिर फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन


स्कैम और फर्जी पहचान पर लगाम लगाने की तैयारी
  • व्हाट्सएप ऐसे समय में यह फीचर ला रहा है जब ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी पहचान से जुड़े मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
  • इससे पहले भी कंपनी डिवाइस-लिंकिंग स्कैम से बचाने के लिए सुरक्षा चेतावनिया जारी कर चुकी है। हालांकि वे अलर्ट अक्सर तब दिखाई देते थे जब घोटाला शुरू हो चुका होता था।
  • नया फीचर शुरुआत में ही यूजर्स को सावधान करने का प्रयास करेगा।

2025 से चल रही थी तैयारी
  • रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ने 2025 में संकेत दिया था कि वह संदिग्ध संपर्कों की पहचान आसान बनाने के लिए नए सुरक्षा उपायों पर काम कर रहा है।
  • ट्रस्ट वार्निंग फीचर उसी बड़े सुरक्षा अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को जल्दबाजी में किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी उपलब्ध कराना है।

क्या वार्निंग दिखने का मतलब नंबर फर्जी है?
नहीं...कंपनी ने साफ किया है कि यह चेतावनी किसी नंबर को धोखाधड़ी वाला घोषित नहीं करती। कई वैध यूजर्स भी दूसरे देश के नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं या हाल ही में नया नंबर ले सकते हैं।
वहीं कुछ मामलों में अनजान नंबरों पर यह चेतावनी दिखाई भी नहीं दे सकती। 

Android और iPhone यूजर्स को मिलेगा फायदा
  • यह नया फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि यह कब तक आएगा, इस बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दिया है।
  • यह किन चेतावनी के लिए क्या मानदंड होंगे, इस बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यह अपडेट यूजर्स को संभावित जोखिम भरी बातचीत शुरू होने से पहले अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed