सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Telegram Restored After Ban, Facing Access Issues? Try this

Telegram: बैन हटने पर भी ओपन नहीं हो रहा टेलीग्राम? तुरंत करें ये छोटा सा काम, चलने लगेगा एप

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 23 Jun 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Telegram Not Working: करीब एक हफ्ते के अस्थायी प्रतिबंध के बाद टेलीग्राम ने Google Play Store और Apple App Store पर वापसी कर ली है। इसके साथ ही लाखों यूजर्स के लिए मैसेजिंग सेवा फिर से शुरू हो गई है। हालांकि, कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि एप खुल तो रहा है, लेकिन चैट्स एक्सेस अभी भी नहीं हो रही हैं या मैसेज लोड होने में दिक्कत आ रही है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यहां जानिए Android और iPhone पर Telegram को दोबारा सही तरीके से चलाने के आसान स्टेप्स।
 

Telegram Restored After Ban, Facing Access Issues? Try this
टेलीग्राम से प्रतिबंध हटा - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Telegram not working after unban fix: गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टाेर पर टेलीग्राम की आधिकारिक वापसी हो चुकी है। इसकी वेबसाइट से भी अस्थायी पाबंटियां हटा दी गई है। हालांकि इसके बाद भी कई यूजर्स को चैट ओपन करने में दिक्कत आ रही है, किसी को मैसेज भेजने में तो किसी को एप रिफ्रेश करने में परेशानी हो रही है। अगर आपके फोन में भी टेलीग्राम अभी तक काम नहीं कर रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं एंड्रॉइड और आईफोन के लिए वो आसान तरीके, जो आपके एप को तुरंत सर्वर से री-कनेक्ट कर देंगे।


How to update Telegram on Play Store App Store: टेलीग्राम काम नहीं कर रहा, तो क्या करें?
अगर आपके फोन में टेलीग्राम सही से खुल नहीं रहा है या आपको मैसेज भेजने में कोई परेशानी हो रही है, तो पहले चेक करें कि आपके पास जो एप है, वह लेटेस्ट वर्जन में इंस्टॉल है या नहीं। पुराने वर्जन कई बार सर्वर बदलावों के साथ ठीक से काम नहीं करते, इसलिए अपडेट करना जरूरी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंड्रॉइड यूजर्स यह ट्रिक अपनाएं



अगर आप एंड्रॉइड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और आपका टेलीग्राम अभी भी सही से रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें...
  • एप अपडेट करें: सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें। वहां टेलीग्राम सर्च करें और देखें कि क्या कोई नया अपडेट आया है। अपडेट दिखते ही तुरंत इसका लेटेस्ट वर्शन इंस्टॉल कर लें।
  • विज्ञापन
  • सेटिंग्स बदलें: इसके बाद अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं, फिर एप्स वाले सेक्शन को खोलकर वहां सूची में से टेलीग्राम को चुनें।
  • फोर्स स्टॉप का उपयोग: टेलीग्राम एप की सेटिंग्स में आपको फोर्स स्टॉप का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें। इससे बैकग्राउंड में अटका हुआ एप पूरी तरह बंद हो जाएगा।
  • एप री-स्टार्ट करें: अब टेलीग्राम को अपने फोन में दोबारा खोलें और इसे मुख्य सर्वर के साथ पूरी तरह री-कनेक्ट होने के लिए कुछ सेकंड का समय दें।

आईफोन में आ रही है दिक्कत, तो ऐसे करें ठीक



अगर आप आईफोन यूजर हैं और चैट एक्सेस करने या नए मैसेज भेजने में रुकावट आ रही है, तो इस स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को करें...
  • लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें: अपने आईफोन में तुरंत एप स्टोर खोलें और चेक करें कि क्या टेलीग्राम का कोई नया वर्जन आया है। अगर नया अपडेट उपलब्ध है, तो उसे तुरंत डाउनलोड कर लें।
  • एप को बैकग्राउंड से हटाएं: एप अपडेट होने के बाद अपने आईफोन का एप स्विचर ओपन करें और टेलीग्राम एप को स्क्रीन से ऊपर की तरफ स्वाइप  करके पूरी तरह से बंद कर दें।
  • नया कनेक्शन बनने दें: अब टेलीग्राम एप पर टैप करके इसे दोबारा नए सिरे से खोलें और इसके पूरी तरह से सर्वर से जुड़ने का थोड़ा सा इंतजार करें।

वेबसाइट एक्सेस भी हो रही बहाल
सिर्फ मोबाइल एप ही नहीं, टेलीग्राम की आधिकारिक वेबसाइट भी धीरे-धीरे यूजर्स के लिए फिर से उपलब्ध हो रही है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि अस्थायी प्रतिबंध से जुड़ी अधिकांश तकनीकी बाधाएं हटाई जा रही हैं।

क्यों जरूरी है यह प्रोसेस और कैसे काम करता है यह तरीका?
देखिए, जब भी किसी एप पर प्रतिबंध लगता है, तो उसका पुराना कनेक्शन सर्वर के साथ ठीक से काम नहीं कर पाता। इसलिए ऐसे में जब आप इन स्टेप्स को फाॅलो करते हैं या एप स्विचर से पूरी तरह बंद करके री-स्टार्ट करते हैं, तो आपका एप्लीकेशन सीधे टेलीग्राम के मुख्य सर्वर के साथ एक बिल्कुल नया और फ्रेश कनेक्शन स्थापित करने में कामयाब हो जाता है।
यही वजह है कि यह आसान प्रोसेस उन सभी यूज़र्स के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है, जिन्हें पाबंदी हटने के बाद भी सामान्य रूप से ऐप चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed