सब्सक्राइब करें

Telegram: न ऑफिस, न बड़ी टीम... केवल 30 कर्मचारियों के साथ कैसे चलती है टेलीग्राम, जानिए अंदर की बात

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 05:11 PM IST
सार

Telegram: दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी बड़ी कंपनी का कोई ऑफिस नहीं है और इसमें सिर्फ 30 लोग काम करते हैं! भारत में हालिया विवादों के बीच, आइए आसान भाषा में समझते हैं कि बिना ऑफिस और एचआर के टेलीग्राम करोड़ों की कमाई कैसे करता है।

विज्ञापन
how telegram operates with just 30 employees business model explained hindi
टेलीग्राम - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
हाल ही में नीट-यूजी (NEET UG) 2026 पेपर लीक के मामले में भारत सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram) पर अस्थायी बैन लगा दिया है। यह बैन 22 जून 2026 तक लागू है, जबकि टेलीग्राम के मैसेज एडिटिंग फीचर पर 30 जून तक प्रतिबंध लगाया गया है। आपने भी कभी न कभी टेलीग्राम का इस्तेमाल किया ही होगा। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे व्हाट्सएप (WhatsApp) से अलग बनाते हैं। 


टेलीग्राम के दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं, अकेले भारत में इसके 15 करोड़ से ज्यादा लोग यूज करते हैं। हालांकि, टेलीग्राम के काम करने का तरीका दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से बिल्कुल अलग है। आइए इस मैसेजिंग एप के बारे में कुछ खास बातें आपको बताते हैं...
how telegram operates with just 30 employees business model explained hindi
पावेल दुरोव, टेलीग्राम के सीईओ - फोटो : अमर उजाला

बिना ऑफिस वाली अरबों की कंपनी

यूजर्स की इतनी बड़ी संख्या देखकर किसी को भी लगेगा कि इस कंपनी में हजारों कर्मचारी काम करते होंगे और इनका कोई बहुत बड़ा आलीशान ऑफिस होगा। लेकिन सच्चाई एकदम अलग है। उपलब्ध जानकारियों के मुताबिक,  टेलीग्राम का कोई भी सेंट्रल ऑफिस नहीं है और पूरी कंपनी में सिर्फ 30 लोग काम करते हैं। इस कंपनी का ऑपरेशनल हेडक्वार्टर दुबई में है, लेकिन ये 30 कर्मचारी दुनिया के अलग-अलग कोनों से घर बैठे (रिमोट वर्क) काम करते हैं। यहां तक कि कंपनी में कोई एचआर विभाग भी नहीं है और सारे इंजीनियर सीधे कंपनी के फाउंडर पावेल दुरोव को अपनी रिपोर्ट देते हैं।
how telegram operates with just 30 employees business model explained hindi
टेलीग्राम पर 22 जून तक लागू है बैन - फोटो : AI जनरेटेड

टेलीग्राम कैसे संभलता है करोड़ों यूजर्स?

हाल ही में भारत सरकार द्वारा टेलीग्राम पर लगाए गए एक अस्थायी बैन के बाद से यह एप काफी सुर्खियों में आ गया। हर कोई इसके काम करने के तरीके को समझना चाहता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि सिर्फ तीस लोग मिलकर दुनियाभर के अरबों लोगों को कैसे संभालते हैं? इसका सीधा सा जवाब है आधुनिक तकनीक। ये इंजीनियर अपना ज्यादातर काम ऑटोमेशन, बॉट्स और एडवांस क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के भरोसे करते हैं। 

एप में किसी भी तरह का सपोर्ट देना हो या सर्वर को संभालना हो, यह सब काम मशीनें और बॉट्स खुद कर लेते हैं। टीम छोटी होने से कंपनी का खर्च तो बहुत बचता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। कई बार एप पर मौजूद गलत चीजों (कंटेंट मॉडरेशन) को रोकने में छोटी टीम होने की वजह से टेलीग्राम विवादों में घिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how telegram operates with just 30 employees business model explained hindi
टेलीग्राम एप - फोटो : FREEPIK

टेलीग्राम आखिर पैसे कैसे कमाता है?

अब बात करते हैं कि जब एप फ्री है और टीम इतनी छोटी है, तो टेलीग्राम की कमाई कैसे होती है। दरअसल, कंपनी का कमाई करने का तरीका काफी स्मार्ट है। टेलीग्राम कभी भी आपकी प्राइवेट चैट या आपसी ग्रुप्स में विज्ञापन नहीं दिखाता। इसकी जगह कंपनी उन बड़े पब्लिक चैनलों से पैसा कमाती है जिनमें एक हजार से ज्यादा लोग जुड़े होते हैं। कंपनी इन चैनलों पर स्पॉन्सर्ड मैसेज दिखाती है, जो सिर्फ उन लोगों को दिखते हैं जो फ्री वाला एप इस्तेमाल करते हैं।

इसके साथ ही, टेलीग्राम का अपना एक 'प्रीमियम प्लान' भी है जिसे खरीदकर लोग एक्स्ट्रा फीचर्स पाते हैं और इससे कंपनी को अच्छी खासी आमदनी होती है। इन सब के अलावा टेलीग्राम ने एप के अंदर ही गेम्स और थर्ड-पार्टी एप्स का एक पूरा डिजिटल इकोसिस्टम बना रखा है। यहां यूजर्स 'टेलीग्राम स्टार' नाम की डिजिटल करेंसी खरीदकर सामान या सर्विस लेते हैं और हर लेन-देन पर टेलीग्राम अपना तय कमीशन काटता है। बड़ी-बड़ी कंपनियों को अपना एपीआई (API) एक्सेस देकर भी टेलीग्राम मोटा मुनाफा कमाता है। प्राइवेट कंपनी होने के वजह से टेलीग्राम सार्वजनिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं करती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed