सब्सक्राइब करें

विश्व योग दिवस विशेष: मोबाइल में डाउनलोड करें ये 5 एप्स, फिटनेस के लिए नहीं पड़ेगी ट्रेनर या जिम की जरूरत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Sun, 21 Jun 2026 05:20 PM IST
सार

Free Yoga Apps: योग दिवस 2026 के मौके पर फिट और तनावमुक्त रहने के लिए महंगे जिम या पर्सनल ट्रेनर की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही फ्री एप्स के जरिए योग, मेडिटेशन और फिटनेस की ट्रेनिंग ले सकते हैं। इनमें शुरुआती से लेकर एडवांस स्तर तक के योगा सेशन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और हेल्थ ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

विज्ञापन
Best Free Yoga Apps in 2026: Top 5 Apps for Daily Yoga, Meditation and Fitness at Home
फ्री योगा एप्स - फोटो : एआई

आज योग दिवस के खास मौके पर अगर आप भी जिम की महंगी मेंबरशिप और पर्सनल ट्रेनर की भारी-भरकम फीस से परेशान हैं, तो अब आपको फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। टेक्नोलॉजी ने फिटनेस को अब आपकी मुट्ठी में ला दिया है।



आपके स्मार्टफोन में ही कुछ ऐसे बेहतरीन योगा एप्स मौजूद हैं, जो एकदम फ्री हैं। इनकी मदद से आप घर बैठे प्रोफेशनल तरीके से योग और मेडिटेशन सीख सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 शानदार एप्स के बारे में जो आपको बिना एक रुपया खर्च किए फिट और स्ट्रेस-फ्री रखेंगे।

Best Free Yoga Apps in 2026: Top 5 Apps for Daily Yoga, Meditation and Fitness at Home
फ्री योगा एप्स - फोटो : एआई

आपके फोन के लिए 5 बेस्ट फ्री योगा एप्स

 


1. योगा-गो

अगर आपने पहले कभी योग नहीं किया है, तो यह एप आपके लिए बेस्ट है। इसमें बिगिनर्स से लेकर एडवांस लेवल तक के योगा आसनों का पूरा कोर्स है। रोजाना 10-30 मिनट के गाइडेड वीडियो सेशन्स मिलते हैं, जिनमें स्टेप-बाय-स्टेप सब कुछ समझाया जाता है। वजन घटाने और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन टूल है।

Best Free Yoga Apps in 2026: Top 5 Apps for Daily Yoga, Meditation and Fitness at Home
फ्री योगा एप्स - फोटो : एआई

2. डेली योगा

यह एप फिटनेस लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है क्योंकि इसमें कंटेंट की कोई कमी नहीं है। इस एप में हजारों हाई-क्वालिटी योगा वीडियो और फिटनेस प्रोग्राम्स उपलब्ध हैं। महिलाओं, ऑफिस जाने वालों और नए लोगों के लिए इसमें अलग-अलग कस्टमाइज्ड कोर्स हैं। योगासन के साथ-साथ इसमें मेडिटेशन और सांस लेने वाली एक्सरसाइज भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Free Yoga Apps in 2026: Top 5 Apps for Daily Yoga, Meditation and Fitness at Home
फ्री योगा एप्स - फोटो : एआई

3. नाइकी ट्रेनिंग क्लब (NTC)

नाइकी (Nike) का यह ऑफिशियल एप सिर्फ जूतों के लिए नहीं, बल्कि आपकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। इसमें योगा और माइंडफुलनेस के प्रोफेशनल वर्कआउट वीडियो बिल्कुल फ्री मिलते हैं। एप का स्मार्ट फीचर आपके फिटनेस लेवल के अनुसार खुद-ब-खुद वर्कआउट प्लान बनाकर देता है।

विज्ञापन
Best Free Yoga Apps in 2026: Top 5 Apps for Daily Yoga, Meditation and Fitness at Home
फ्री योगा एप्स - फोटो : एआई

4. इनसाइट टाइमर

अगर आपको योग के साथ-साथ मानसिक शांति भी चाहिए, तो इसे जरूर डाउनलोड करें। मेडिटेशन और योगा के लिए यह दुनिया का सबसे बड़ा फ्री एप माना जाता है। इसमें हजारों गाइडेड मेडिटेशन सेशन्स और रिलैक्स करने वाला म्यूजिक मौजूद है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कंटेंट हिंदी सहित कई और भाषाओं में भी उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed