सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   BSNL Father's Day Offer: Get Up to 10GB Free Data on ₹997 and ₹1999 Recharge Plans

BSNL फॉदर्स डे स्पेशल रिचार्ज: इन 2 शानदार प्लान्स पर मिल रहा है 10GB तक फ्री डेटा, जानें डिटेल्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Sun, 21 Jun 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

BSNL Father's Day Special Recharge: बीएसएनएल ने फादर्स डे के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए खास प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किया है। 21 जून से 30 जून के बीच चुनिंदा लॉन्ग-वैलिडिटी प्लान्स से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को अतिरिक्त बोनस डेटा मिलेगा।

BSNL Father's Day Offer: Get Up to 10GB Free Data on ₹997 and ₹1999 Recharge Plans
BSNL फादर्स डे रिचार्ज प्लान - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (बीएसएनएल) ने फादर्स डे के खास मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी अपनी लंबी वैलिडिटी वाले कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स पर ग्राहकों को फ्री एक्स्ट्रा डेटा दे रही है। अगर आप अपने पापा या परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई लंबे समय तक चलने वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए काम की खबर है।


ऑफर की मुख्य बातें

  • कैंपेन का नाम: BSNL ने इस खास ऑफर को #RechargeForPapa नाम दिया है।
  • वैलिडिटी: यह ऑफर केवल लिमिटेड समय के लिए है। इसका फायदा आप 21 जून से 30 जून के बीच रिचार्ज करके ही उठा सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

आइए जानते हैं कि किन प्लान्स पर आपको यह फ्री बोनस डेटा मिल रहा है:


1. BSNL का ₹997 वाला प्लान (मिलेगा 5GB फ्री डेटा)

यह प्लान उन लोगों के लिए है जो लगभग 5 महीने की फुर्सत चाहते हैं।

  • वैलिडिटी: 150 दिन
  • रेगुलर फायदे: अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा और हर दिन 100 SMS की सुविधा।
  • फादर्स डे ऑफर: अगर आप अभी यह प्लान लेते हैं, तो आपको रेगुलर फायदों के अलावा 5GB एक्स्ट्रा बोनस डेटा बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। इसके लिए कोई अलग से चार्ज नहीं देना है।
  • विज्ञापन

 


2. BSNL का ₹1,999 वाला प्लान (मिलेगा 10GB फ्री डेटा)

यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे अच्छा है जिन्हें बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट नहीं चाहिए और लगभग साल भर की वैलिडिटी चाहिए।

  • वैलिडिटी: 330 दिन
  • रेगुलर फायदे: अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा और हर दिन 100 SMS की सुविधा।
  • फादर्स डे ऑफर: इस प्लान को अभी रिचार्ज करने पर कंपनी आपको 10GB एक्स्ट्रा बोनस डेटा एकदम फ्री दे रही है।


जरूरी बात

बीएसएनएल ने साफ किया है कि यह एक प्रमोशनल ऑफर है। आपको इस फ्री एक्स्ट्रा डेटा का लाभ तभी मिलेगा जब आप 21 जून से लेकर 30 जून के बीच इनमें से किसी प्लान से अपना नंबर रिचार्ज करेंगे। अगर आप अगले कुछ दिनों में रिचार्ज करने का मन बना रहे हैं, तो यह एक्स्ट्रा डेटा पाने का बढ़िया मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed