BSNL फॉदर्स डे स्पेशल रिचार्ज: इन 2 शानदार प्लान्स पर मिल रहा है 10GB तक फ्री डेटा, जानें डिटेल्स
BSNL Father's Day Special Recharge: बीएसएनएल ने फादर्स डे के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए खास प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किया है। 21 जून से 30 जून के बीच चुनिंदा लॉन्ग-वैलिडिटी प्लान्स से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को अतिरिक्त बोनस डेटा मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (बीएसएनएल) ने फादर्स डे के खास मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी अपनी लंबी वैलिडिटी वाले कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स पर ग्राहकों को फ्री एक्स्ट्रा डेटा दे रही है। अगर आप अपने पापा या परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई लंबे समय तक चलने वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए काम की खबर है।
ऑफर की मुख्य बातें
- कैंपेन का नाम: BSNL ने इस खास ऑफर को #RechargeForPapa नाम दिया है।
- वैलिडिटी: यह ऑफर केवल लिमिटेड समय के लिए है। इसका फायदा आप 21 जून से 30 जून के बीच रिचार्ज करके ही उठा सकते हैं।
आइए जानते हैं कि किन प्लान्स पर आपको यह फ्री बोनस डेटा मिल रहा है:
1. BSNL का ₹997 वाला प्लान (मिलेगा 5GB फ्री डेटा)
यह प्लान उन लोगों के लिए है जो लगभग 5 महीने की फुर्सत चाहते हैं।
- वैलिडिटी: 150 दिन
- रेगुलर फायदे: अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा और हर दिन 100 SMS की सुविधा।
- फादर्स डे ऑफर: अगर आप अभी यह प्लान लेते हैं, तो आपको रेगुलर फायदों के अलावा 5GB एक्स्ट्रा बोनस डेटा बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। इसके लिए कोई अलग से चार्ज नहीं देना है।
From your first word to life’s biggest milestones, Dad has always been there.
— BSNL India (@BSNLCorporate) June 20, 2026
This Father’s Day, stay connected with extra data from BSNL and make every moment count.
Recharge smart via #BReX
👉 https://t.co/41wNbHpQ5c#BSNLIndia #StayConnected #BSNLServices #SmartIndia… pic.twitter.com/j9E8HwmmhH
2. BSNL का ₹1,999 वाला प्लान (मिलेगा 10GB फ्री डेटा)
यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे अच्छा है जिन्हें बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट नहीं चाहिए और लगभग साल भर की वैलिडिटी चाहिए।
- वैलिडिटी: 330 दिन
- रेगुलर फायदे: अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा और हर दिन 100 SMS की सुविधा।
- फादर्स डे ऑफर: इस प्लान को अभी रिचार्ज करने पर कंपनी आपको 10GB एक्स्ट्रा बोनस डेटा एकदम फ्री दे रही है।
जरूरी बात
बीएसएनएल ने साफ किया है कि यह एक प्रमोशनल ऑफर है। आपको इस फ्री एक्स्ट्रा डेटा का लाभ तभी मिलेगा जब आप 21 जून से लेकर 30 जून के बीच इनमें से किसी प्लान से अपना नंबर रिचार्ज करेंगे। अगर आप अगले कुछ दिनों में रिचार्ज करने का मन बना रहे हैं, तो यह एक्स्ट्रा डेटा पाने का बढ़िया मौका है।