{"_id":"6a3b6cbced4a1524a80276c5","slug":"ceiling-vs-pedestal-fan-which-one-better-saves-electricity-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ceiling vs Pedestal Fan: बिजली बिल बचाना है या चाहिए तेज हवा? खरीदने से पहले जान लें कौन-सा पंखा है बेहतर","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Ceiling vs Pedestal Fan: बिजली बिल बचाना है या चाहिए तेज हवा? खरीदने से पहले जान लें कौन-सा पंखा है बेहतर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार
Ceiling fan vs pedestal fan: इस बढ़ती गर्मी में हर कोई AC नहीं खरीद सकता। अगर आपका बजट फिलहाल AC खरीदने का नहीं है और आप घर के लिए नया पंखा लेने की सोच रहे हैं, लेकिन Ceiling Fan और Pedestal Fan के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है। यहां जानिए दोनों पंखों के फायदे, बिजली खपत और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Best fan for home: जब बाजार में पंखा लेने जाते हैं, तो सीलिंग फैन (छत का पंखा) और पेडेस्टल फैन (स्टैंड वाला पंखा) के बीच एक चुनना काफी कन्फ्यूजिंग हो जाता है। अक्सर लोग इस उलझन में पड़ जाते हैं कि उनके लिए कौन सा सौदा ज्यादा फायदेमंद रहेगा। क्या आप जानते हैं कि लगातार 24 घंटे चलाने पर इन दोनों में से कौन सा पंखा आपके घर का बिजली बिल बढ़ा सकता है? दोनों की कूलिंग एफिशिएंसी में क्या अंतर है और आपके कमरे के हिसाब से किसे खरीदना सही होगा, आइए जानते हैं इस लेख में...
बिजली की खपत में कौन आगे?
पेडेस्टल फैन को क्यों पसंद किया जाता है?
सीलिंग फैन के पसंद किए जाने की वजह?
ठंडक के मामले में कौन बेहतर?
खरीदने से पहले क्या सोचें?
बिजली की खपत में कौन आगे?
- अगर बात हम महीने के अंत में आने वाले बिजली बिल की करें, तो कई बार भारी-भरकम बिल हमारा बजट बिगाड़ देता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दोनों में से काैन ज्यादा बिजली खर्च करता है। इलेक्ट्रिसिटी बचाने में तो सीलिंग फैन काफी आगे निकल जाते हैं। ये पंखे आमतौर पर सिर्फ 28 से 35 वॉट तक बिजली खर्च करते हैं।
- वहीं दूसरी तरफ अधिकांश पेडेस्टल फैन अपनी स्पीड और मोटर क्षमता के अनुसार लगभग 50 से 70 वॉट तक बिजली की खपत कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर पंखा रोज कई घंटों तक चलना है तो सीलिंग फैन लंबे समय में बिजली बिल कम रखने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेडेस्टल फैन को क्यों पसंद किया जाता है?
- पेडेस्टल फैन की सबसे बड़ी खासियत इसकी फोकस्ड हवा है। यह सीधे व्यक्ति की ओर हवा फेंकता है, जिससे तुरंत ठंडक का एहसास होता है।
- ज्यादातर मॉडल्स में ऑसिलेशन फीचर दिया जाता है, जिससे पंखा दाएं-बाएं घूमकर बड़े हिस्से में हवा पहुंचा सकता है। इसकी पोर्टेबिलिटी भी बड़ा फायदा है। जरूरत पड़ने पर इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है। जैसे की स्टडी रूम, होम ऑफिस, किचन और बालकनी जैसी जगहों के लिए यह काफी उपयोगी साबित होता है।
सीलिंग फैन के पसंद किए जाने की वजह?
- अधिकतर घरो में सीलिंग फैन ही लगे होते हैं, और यह आज भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला कूलिंग डिवाइस है। इसकी वजह है पूरे कमरे में समान रूप से हवा फैलाने की क्षमता।
- छत पर लगे होने के कारण यह पूरे कमरे में एयर सर्कुलेशन बनाता है, जिससे पसीना जल्दी सूखता है और ठंडक का एहसास बढ़ता है।
- नए मॉडल कम बिजली में बेहतर एयरफ्लो देने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा एक Ceiling Fan एक साथ कमरे में मौजूद कई लोगों को आरामदायक हवा उपलब्ध करा सकता है।
ठंडक के मामले में कौन बेहतर?
- अगर आप किसी एक जगह बैठकर काम करते हैं और सीधे तेज हवा चाहते हैं, तो पेडेस्टल फैन ज्यादा प्रभावी महसूस होगा। लेकिन अगर पूरे कमरे को ठंडा और हवादार बनाना है, तो सीलिंग फैन बेहतर विकल्प साबित होता है।
- यह कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाने में सक्षम होता है।
खरीदने से पहले क्या सोचें?
- अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं तो सीलिंग फैन एक बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन अगर आप घर से दूर अकेले रहते हैं, तो पेडेस्टल फैन ज्यादा बेहतर हो सकता है।
- अगर आपका परिवार बड़ा है बौर बड़े कमरे के लिए उपयोग करना चाहते हैं, तो सीलिंग फैन अधिक उपयोगी है।
- बार-बार हर जगह जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करना है तो Pedestal Fan सुविधाजनक रहेगा।