{"_id":"6a37493735a79010fd087ed1","slug":"ac-auto-mode-this-hidden-setting-works-better-than-cool-mode-2026-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC: बदलता मौसम और भारी बिजली बिल है समस्या? ऑन करें AC का यह मोड, जानें कैसे खुद सेट हो जाएगी परफेक्ट कूलिंग","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AC: बदलता मौसम और भारी बिजली बिल है समस्या? ऑन करें AC का यह मोड, जानें कैसे खुद सेट हो जाएगी परफेक्ट कूलिंग
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:45 AM IST
सार
Auto Mode: जून-जुलाई के इस मौसम में कभी चिलचिलाती गर्मी होती है, तो कभी अचानक आई बारिश। इससे चिपचिपाहट बढ़ जाती है, तब हम दिनभर एसी का रिमोट लेकर 'Cool' और 'Dry' मोड बदलते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके साधारण से स्प्लिट एसी में भी एक ऐसा स्मार्ट मोड भी होता है, जिसे एक बार ऑन करने के बाद आपको रिमोट छूने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी? आइए जानते हैं एसी की सबसे काम की एसी सेटिंग के बारे में।
विज्ञापन
एसी (AC) कूल मोड
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC smart features: गर्मी शुरू होते ही ज्यादातर लोग अपने AC का रिमोट उठाते हैं, और कूल मोड ऑन कर देते हैं और फिर महीनों तक उसी सेटिंग पर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके एसी में मौजूद ऑटो मोड कई बार कूल मोड से ज्यादा स्मार्ट साबित हो सकता है? खासकर तब, जब मौसम गर्मी और मानसून के बीच बार-बार बदल रहा हो। यह फीचर कमरे का तापमान और नमी दोनों को समझता है और खुद तय करता है कि AC को किस तरह काम करना है।
एसी (AC) कूल मोड
- फोटो : एआई जनरेटेड
AC का Auto Mode क्या है?
- एसी में ऑटो मोड कोई एक फिक्स्ड सेटिंग नहीं है। इस मोड में एसी लगातार कमरे की स्थिति को मॉनिटर करता रहता है और उसी के अनुसार अपने ऑपरेशन को बदलता है।
- अगर आपका कमरा ज्यादा गर्म होगा, तो यह कूलिंग बढ़ा देगा। लेकिन अगर तापमान सामान्य है पर नमी ज्यादा है, तो यह हवा से नमी निकालने पर फोकस करता है।
- कई स्थितियों में यह केवल फैन मोड का इस्तेमाल करके कमरे में हवा का सही सर्कुलेशन भी बनाए रखता है। यानी आपको बार-बार Cool, Dry या Fan Mode के बीच स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ती।
एसी (AC) कूल मोड
- फोटो : एआई जनरेटेड
Auto Mode मौसम के हिसाब से खुद लेता है फैसला
- आजकल मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह तेज धूप और दोपहर बाद बारिश जैसी स्थिति आम हो गई है। लेकिन यह मोड भी कम स्मार्ट नहीं है। इन स्थितियों में AC को हर बार मैन्युअली एडजस्ट करना मुश्किल हो सकता है।
- ऑटो मोड का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह कमरे की जरूरत के अनुसार खुद निर्णय लेता है। गर्म और सूखे मौसम में यह ज्यादा कूलिंग करता है, जबकि उमस भरे दिनों में नमी कम करने पर ध्यान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी (AC) कूल मोड
- फोटो : एआई जनरेटेड
बिजली की बचत में भी मददगार
- कई बार कमरा ठंडा हो जाने के बाद भी कूल मोड लगातार काम करता रहता है। इससे कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है।
- ऑटो मोड में ऐसा नहीं होता। जब कमरा तय तापमान तक पहुंच जाता है, तो एसी अपनी स्पीड कम कर देता है और केवल जरूरत पड़ने पर ही दोबारा एक्टिव होता है।
- इससे ऊर्जा की बचत हो सकती है और बिजली का बिल भी नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
एसी (AC) कूल मोड
- फोटो : एआई जनरेटेड
मानसून में क्यों है ज्यादा उपयोगी?
- बरसात में सबसे बड़ी समस्या गर्मी नहीं, बल्कि नमी होती है। कई बार तापमान ज्यादा नहीं होता, लेकिन कमरे में चिपचिपाहट महसूस होती रहती है।
- ऐसे में केवल कूल मोड हमेशा प्रभावी नहीं होता क्योंकि उसका मुख्य लक्ष्य तापमान कम करना होता है।
- वहीं, ऑटो मोड नमी को पहचानकर उसे कम करने की कोशिश करता है, जिससे कमरा ज्यादा आरामदायक महसूस होता है।
- यही वजह है कि मानसून के दौरान ऑटो मोड कई घरों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।