सब्सक्राइब करें

Smart TV Guide: स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं? इन बातों तो न करें इग्नोर, वरना बाद में पछताएंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 24 Jun 2026 07:04 AM IST
सार

Smart TV Buying Guide: क्या आप भी अपने घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं? बाजार में मौजूद ढेरों विकल्पों और तकनीकी शब्दों के बीच सही टीवी चुनना आसान नहीं है। स्क्रीन साइज से लेकर डिस्प्ले पैनल और साउंड क्वालिटी तक, जानिए वे अहम बातें जो एक परफेक्ट टीवी चुनने में आपकी मदद करेंगी।

विज्ञापन
screen size to sound quality tips to purchase best smart tv at budget guide hindi
स्मार्ट टीवी - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
आजकल लगभग हर घर में स्मार्ट टीवी देखने को मिल जाता है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग से लेकर गेमिंग और स्क्रीन कास्टिंग जैसी सुविधाओं ने इसे पहले से कहीं ज्यादा उपयोगी बना दिया है। हालांकि, केवल बड़े स्क्रीन साइज या कम कीमत देखकर टीवी खरीदना सही फैसला नहीं होता। सही स्मार्ट टीवी चुनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए। नया स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं तो यहां बताई गई बातें आपकी बहुत काम आने वाली हैं।

1. सही स्क्रीन साइज का चुनाव

सबसे पहली उलझन यह होती है कि टीवी कितना बड़ा होना चाहिए। आपको अपने बेडरूम के हिसाब से टीवी खरीदनी चाहिए। छोटे बेडरूम के लिए 32 से 43 इंच का टीवी पर्याप्त है, जबकि बड़े लिविंग रूम के लिए 55 इंच या 65 इंच का टीवी एक शानदार सिनेमाई अनुभव देगा।
screen size to sound quality tips to purchase best smart tv at budget guide hindi
X Pro QLED Smart TV - फोटो : AI

2. रेजोल्यूशन: फुल HD लें या 4K?

  • आज के समय में 4K रेजोल्यूशन (Ultra HD) टीवी सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। Netflix, Amazon Prime और YouTube पर अब ढेरों 4K कंटेंट मौजूद हैं।
  • अगर आपका बजट बहुत कम है और आप 32 या 43 इंच का टीवी ले रहे हैं, तभी Full HD (1080p) के बारे में सोचें। बड़े टीवी में 4K से कम रेजोल्यूशन बिल्कुल न लें।
screen size to sound quality tips to purchase best smart tv at budget guide hindi
चुने सही स्क्रीन टाइप - फोटो : Adobe Stock

3. पैनल टेक्नोलॉजी: LED, QLED या OLED?

  • LED: यह सबसे आम और बजट-फ्रेंडली विकल्प है। इसमें तस्वीर की क्वालिटी अच्छी होती है, लेकिन बहुत बेहतरीन नहीं।
  • QLED: यह LED का ही एक अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें रंग ज्यादा चमकीले और वाइब्रेंट नजर आते हैं। यह मध्यम से प्रीमियम बजट के लिए अच्छा है।
  • OLED: यह सबसे प्रीमियम और महंगी तकनीक है। इसमें हर पिक्सल अपनी रोशनी खुद पैदा करता है। अगर आपको एकदम गहरा काला रंग (Perfect Black) और बेस्ट पिक्चर क्वालिटी चाहिए, और बजट की कोई चिंता नहीं है, तो बिना सोचे OLED टीवी चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
screen size to sound quality tips to purchase best smart tv at budget guide hindi
चुनें सही रिफ्रेश रेट - फोटो : Adobe Stock

4. चुनें सही रिफ्रेश रेट

  • आम टीवी देखने या फिल्में देखने के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट काफी होता है।
  • लेकिन अगर आप अपने टीवी पर प्लेस्टेशन (PS5) या एक्सबॉक्स (Xbox) जैसे गेमिंग कंसोल खेलना चाहते हैं, या एक्शन से भरपूर स्पोर्ट्स देखना पसंद करते हैं, तो 120Hz रिफ्रेश रेट वाला टीवी ही खरीदें।
विज्ञापन
screen size to sound quality tips to purchase best smart tv at budget guide hindi
कनेक्टिविटी और जरूरी पोर्ट्स - फोटो : Adobe Stock

5. कनेक्टिविटी और जरूरी पोर्ट्स

  • ध्यान रखें कि आपके टीवी में कम से कम 3 या 4 HDMI पोर्ट्स हों। इससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और साउंडबार एक साथ जोड़ सकेंगे।
  • साथ ही, कम से कम 2 USB पोर्ट्स और तेज इंटरनेट के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई का सपोर्ट होना भी जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed