{"_id":"6a3aa354ec9ab5d4dd002026","slug":"bsnl-75gb-data-plan-vs-jio-airtel-prepaid-plans-comparison-2026-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Data Plans: ये कंपनी केवल 225 रुपये में दे रही है 75 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Data Plans: ये कंपनी केवल 225 रुपये में दे रही है 75 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन
Tue, 23 Jun 2026 08:47 PM IST
Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:47 PM IST
सार
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने 225 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ बजट यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी, 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। कीमत के मामले में यह Jio और Airtel के समान डेटा वाले प्लान्स से काफी सस्ता साबित हो रहा है।
विज्ञापन
बीएसएनएल का नया रिचार्ज प्लान
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कम कीमत में ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो BSNL का नया प्रीपेड प्लान आपके लिए दिलचस्प साबित हो सकता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 225 रुपये का एक ऐसा प्लान पेश किया है, जो कीमत के मामले में Jio और Airtel के समान श्रेणी के प्लान्स को कड़ी टक्कर देता है।
BSNL के ₹225 प्लान में क्या मिलता है?
- फोटो : अमर उजाला
BSNL के ₹225 प्लान में क्या मिलता है?
- BSNL के 225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान में यूजर्स को देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- डेटा की बात करें तो कंपनी रोजाना 2.5GB डेटा देती है। यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 75GB डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें हर दिन ज्यादा डेटा और लगातार कॉलिंग की जरूरत रहती है।
Jio का समान डेटा वाला प्लान
- फोटो : PTI
Jio का समान डेटा वाला प्लान
- अगर Jio के प्लान से तुलना करें तो कंपनी 399 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करती है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा के हिसाब से कुल 70GB डेटा मिलता है।
- इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। Jio इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, JioAI Cloud पर 50GB मुफ्त स्टोरेज, 18 महीने के लिए Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन, JioHotstar और FanCode का एक्सेस जैसे अतिरिक्त फायदे भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel का प्लान कितना महंगा?
- फोटो : एयरटेल
Airtel का प्लान कितना महंगा?
- Airtel का 2.5GB प्रतिदिन डेटा वाला मासिक प्लान 429 रुपये में आता है। इसमें एक महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 5 रुपये का टॉकटाइम और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।
- इसके अलावा Airtel Adobe Express Premium, फ्री Hello Tunes और Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है।
विज्ञापन
किसका प्लान ज्यादा बेहतर?
- फोटो : AI