{"_id":"6a37c41debf2c948490328ec","slug":"phone-battery-draining-fast-without-use-turn-off-3-settings-2026-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Phone Battery Drain: बिना छुए ही खत्म हो जाती है स्मार्टफोन की बैटरी? आज ही बदलें ये 3 सेटिंग्स, चलेगी दोगुनी","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Phone Battery Drain: बिना छुए ही खत्म हो जाती है स्मार्टफोन की बैटरी? आज ही बदलें ये 3 सेटिंग्स, चलेगी दोगुनी
Sun, 21 Jun 2026 04:29 PM IST
Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 21 Jun 2026 04:29 PM IST
सार
Phone Battery Drain: क्या आपका फोन बिना इस्तेमाल किए ही तेजी से डिस्चार्ज हो जाता है? तो जरूरी नहीं कि समस्या बैटरी या स्मार्टफोन में ही हो। कई बार बैकग्राउंड में चल रही कुछ सेटिंग्स और एप्स लगातार बैटरी खर्च करती रहती हैं। जिन्हें बंद या सीमित करके बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन
स्मार्टफोन टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Smartphone Battery Tips: स्मार्टफोन आज हम सभी के लिए जरूरी हो गया है, लेकिन लेकिन कई यूजर्स की एक शिकायत रहती है कि उनका फोन बिना ज्यादा इस्तेमाल किए भी तेजी से डिस्चार्ज हो जाता है। अक्सर लोग इसकी वजह बैटरी की खराब हालत को मान लेते हैं, जबकि कई बार समस्या फोन की कुछ ऐसी सेटिंग्स में छिपी होती है जो लगातार बैकग्राउंड में बैटरी खर्च करती रहती हैं। अगर आपके फोन की बैटरी भी तेजी से खत्म हो रही है, तो इन तीन सेटिंग्स पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
स्मार्टफोन टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
बैकग्राउंड एप्स चुपचाप खा रही हैं बैटरी
हमारे फोन में कई ऐसे एप्स होते हैं, जो फोन का इस्तेमाल न करने पर भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। ये लगातार डाटा सिंक करते रहते हैं, अपडेट चेक करते हैं और सिस्टम रिसोर्सेज का यूज करते हैं, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है। इसके लिए यूजर इन स्टेप्स को फॉलो करें..

- एंड्रॉइड यूजर्स के लिए: अपने फोन की सेटिंग में जाएं, फिर एप्स पर क्लिक करें। अब उस एप को चुनें जिसकी आपको हर वक्त जरूरत नहीं है। इसके बाद बैटरी ऑप्शन में जाकर बैकग्राउंड एक्टिविटी को Restrict या Limit कर दें।
- आईफोन यूजर्स के लिए: फोन की सेटिंग में जाएं, फिर जनरल पर क्लिक करें और बैकग्राउंड एप रिफ्रेश के विकल्प में जाकर इसे पूरी तरह Off कर दें।
स्मार्टफोन टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
लोकेशन सर्विस हमेशा ऑन रखना पड़ सकता है भारी
तमाम तरह की सोशल मीडिया, शॉपिंग और गेमिंग एप्स आपके फोन के जीपीएस (GPS) का इस्तेमाल करके हर सेकंड आपकी लोकेशन को ट्रैक करती हैं। हर समय लोकेशन ट्रैकिंग ऑन रहने से फोन की बैटरी सबसे ज्यादा तेजी से खत्म होती है।

- बैटरी बचाने के लिए अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं, फिर लोकेशन या प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी के अंदर एप लोकेशन परमिशन पर क्लिक करें।
- यहां जिन एप्स को हर वक्त लोकेशन की जरूरत नहीं है, उनकी परमिशन को Allow only while using the app (केवल एप का उपयोग करते समय) पर सेट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टफोन टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
नोटिफिकेशन भी बन सकते हैं बैटरी ड्रेन की वजह
हर बार कोई नोटिफिकेशन आने पर फोन की स्क्रीन, प्रोसेसर और नेटवर्क एक्टिव हो जाते हैं। अगर आपके फोन में दर्जनों एप्स हैं, जिसपर लगातार नोटिफिकेशन आते रहते हैं, तो बैटरी खपत का यह भी एक बड़ा कारण है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
हर बार कोई नोटिफिकेशन आने पर फोन की स्क्रीन, प्रोसेसर और नेटवर्क एक्टिव हो जाते हैं। अगर आपके फोन में दर्जनों एप्स हैं, जिसपर लगातार नोटिफिकेशन आते रहते हैं, तो बैटरी खपत का यह भी एक बड़ा कारण है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
विज्ञापन
स्मार्टफोन टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
एंड्रॉइड और आईफोन दोनों में मिलेगा फायदा
ये तीनों सेटिंग्स लगभग हर एंड्रॉइड और आईफोन में मौजूद हैं। इन्हें सही तरीके से मैनेज करने पर न सिर्फ बैटरी बैकअप बेहतर होता है, बल्कि फोन की परफॉर्मेंस भी अधिक स्मूद बनी रहती है।
ये तीनों सेटिंग्स लगभग हर एंड्रॉइड और आईफोन में मौजूद हैं। इन्हें सही तरीके से मैनेज करने पर न सिर्फ बैटरी बैकअप बेहतर होता है, बल्कि फोन की परफॉर्मेंस भी अधिक स्मूद बनी रहती है।