फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus: 25 हजार में कौन सा फोन है बेहतरीन, जानें सभी डिटेल्स

Fri, 01 Sep 2023 01:02 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus Which is best phone under 25000 know all details
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus - फोटो : अमर उजाला

iQOO ने अपने नए 5G फोन iQOO Z7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 25 हजार से कम कीमत पर पेश किया गया है। iQOO Z7 Pro में 3D कर्व्ड डिस्प्ले, ग्रेडिएंट डिजाइन और MediaTek Dimensity 7200 5G प्रोसेसर मिलता है। इस फोन का Realme 11 Pro Plus के साथ मुकाबला देखने मिल रहा है। दोनों ही फोन कीमत के हिसाब से दमदार स्पेसिफिकेशन से लैस हैं। यदि आप 25 हजार से कम कीमत वाला फोन खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको iQOO Z7 Pro और Realme 11 Pro Plus के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus Which is best phone under 25000 know all details
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus - फोटो : iQoo
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus: डिस्प्ले और डिजाइन
  • रियलमी 11 प्रो प्लस में 6.7 इंच फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। Realme 11 Pro Plus, एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बेज और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। 
  • iQOO Z7 Pro 5G में 6.78 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। फोन दो कलर ऑप्शन- ग्रेफाइट मैट और ब्लू लगून में मिलता है। 
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus Which is best phone under 25000 know all details
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus - फोटो : Realme
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus: प्रोसेसर और स्टोरेज
  • रियलमी 11 प्रो प्लस में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। 
  • iQOO Z7 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में Android 13 आधारित Funtouch OS 13 मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus Which is best phone under 25000 know all details
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus - फोटो : iQoo
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus: कैमरा
  • Realme 11 Pro Plus में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (OIS), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। 
  • iQOO Z7 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में  16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
विज्ञापन
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus Which is best phone under 25000 know all details
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus - फोटो : Realme
iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus: बैटरी
  • रियलमी 11 प्रो प्लस में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
  • iQOO Z7 Pro में 4600mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 66W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कुल मिलाकर देखा जाए तो कैमरा, फास्ट चार्जिंग और बैटरी क्षमता के मामले में Realme आगे है। वहीं iQOO Z7 Pro में रियलमी 11 प्रो प्लस के मुकाबले थोड़ा बेहतर प्रोसेसर मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed