{"_id":"632d61555b14bf3b8355693a","slug":"ptron-musicbot-evo-review-in-hindi-soundbar-under-rs-1000","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ptron Musicbot EVO Review: 899 रुपये वाला मेड इन इंडिया साउंडबार","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Ptron Musicbot EVO Review: 899 रुपये वाला मेड इन इंडिया साउंडबार
ब्लूटूथ स्पीकर अब भारतीय बाजार में धीरे-धीरे साउंडबार की शक्ल ले रहे हैं। घरेलू कंपनियां इसमें बाजी मार रही हैं। घरेलू कंपनी pTron ने हाल ही में Ptron Musicbot Evo को लॉन्च किया है जो कि एक मिनी साउंडबार है। Ptron Musicbot Evo के साथ सिलिकॉन कोटिंग दी गई है। पीट्रोन के इस साउंडबार की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 899 रुपये है, हालांकि पीट्रोन की साइट पर इसे 3,799 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। Ptron Musicbot Evo की बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Ptron Musicbot Evo को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...
Trending Videos
2 of 6
Ptron Musicbot EVO Review
- फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Ptron Musicbot EVO Review: डिजाइन
Ptron Musicbot Evo को एक ही कलर ब्लैक में खरीदने का मौका मिलेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। Ptron Musicbot Evo के साथ एक अच्छी डिजाइन मिलती है और इसे एक मिनी साउंडबार कहा जा सकता है। इसमें वॉल्यूम और पावर के लिए बटन दिए गए हैं। इसमें ऑक्स पोर्ट के अलावा मेमोरी कार्ड स्लॉट और माइक्रो यूएसबी चार्जिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Ptron Musicbot EVO Review
- फोटो : प्रदीप पाण्डेय
आज जब ईयरबड्स भी टाईप-सी पोर्ट के साथ आ रहे हैं। ऐसे में माइक्रो यूएसबी पोर्ट देने का मतलब समझ से बाहर है। इसमें एक मोड बटन भी है जो कि मेमोरी कार्ड, ऑक्स और ब्लूटूथ मोड के बीच स्विच करने के लिए है। फ्रंट में मेटल ग्रिल है और बाकी बॉडी प्लास्टिक की है। Ptron Musicbot Evo का लुक ट्रेंडी और आकर्षक है।
4 of 6
Ptron Musicbot EVO Review
- फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Ptron Musicbot EVO Review: परफॉरमेंस
Ptron Musicbot EVO के साथ कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। यदि आप फोन से म्यूजिक प्ले कर रहे हैं और कॉल आ जाती है तो आप स्पीकर से बात कर सकेंगे। Ptron Musicbot EVO की आवाज अच्छी है। यह एक 10 वॉट का स्पीकर है। इसे आप वायर और वायरलेस दोनों तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 मिलता है। इसमें 32 जीबी तक के मेमोरी कार्ड का सपोर्ट है।
विज्ञापन
5 of 6
Ptron Musicbot EVO Review
- फोटो : प्रदीप पाण्डेय
इसमें 52mm का ड्राइवर दिया गया है। एक कमरे के लिए इसकी आवाज काफी है। आवाज पंची है लेकिन बास की थोड़ी कमी लगती है, वैसे भी इस बजट में आपको हेवी बास की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। फुल वॉल्यूम पर Ptron Musicbot EVO की आवाज कानों में चूभती नहीं है। इसे आप टीवी से लेकर फोन और टैबलेट या लैपटॉप किसी भी डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। कुल मिलाकर कीमत के लिहाज से Ptron Musicbot EVO की परफॉरमेंस हमें पसंद आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।