फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 सप्ताह में 5 लाख बिका यह स्मार्टफोन, जानें कीमत और खासियत

Wed, 03 Apr 2019 11:18 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 03 Apr 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Realme 3 sold 5 lakhs units in just 3 weeks in India, Know all details
realme 3

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme 3  ने भारत में एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक सिर्फ 3 सप्ताह में भारत में रियलमी 3 के 5 लाख फोन बिके हैं। रियलमी 3 को फ्लिपकार्ट इस फोन को 4.5 रेटिंग मिली है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि पहली दो फ्लैश सेल में ही रियलमी 3 के 3,11,800 यूनिट्स की बिक्री हुई है तो आइए जानते हैं रियलमी 3 की खासियतों के बारे में।

Realme 3 sold 5 lakhs units in just 3 weeks in India, Know all details
Realme 3

रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

Realme 3 sold 5 lakhs units in just 3 weeks in India, Know all details
Realme 3

रियलमी 3 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ2.0 है। इसमें आपको फेस अनलॉक भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme 3 sold 5 lakhs units in just 3 weeks in India, Know all details
Realme 3

इसके अलावा फोन में 4230एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, इसके लिए बॉक्स में 10 वाट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4जी सपोर्ट और तीन कार्ड स्लॉट हैं जिनमें एक मेमोरी और दो सिम के लिए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

विज्ञापन
Realme 3 sold 5 lakhs units in just 3 weeks in India, Know all details
Realme 3

रियलमी 3 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
इस फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसके साथ जियो की ओर से ग्राहकों को 5,300 रुपये का फायदा मिल रहा है। साथ ही एचडीएफसी के कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed