सब्सक्राइब करें

भारत में लॉन्च हुई Galaxy Book 6 सीरीज: AI पॉवर और दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 16 Apr 2026 10:36 AM IST
सार

सैमसंग ने भारत में अपनी प्रीमियम Galaxy Book 6 सीरीज के साथ लैपटॉप बाजार में हलचल मचा दी है। इंटेल के लेटेस्ट प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले से लैस ये लैपटॉप प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स के साथ पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
samsung galaxy book 6 series launch price features india hindi
गैलेक्सी बुक 6 सीरीज लॉन्च - फोटो : Samsung
Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी नई Galaxy Book 6 सीरीज पेश कर दी है। इस सीरीज में Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 जैसे तीन मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं।


ये सभी लैपटॉप Samsung के ऑनलाइन स्टोर और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Ultra और Pro मॉडल एक ही ग्रे कलर में आते हैं, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल ग्रे और सिल्वर दोनों रंगों में उपलब्ध है।
Trending Videos
samsung galaxy book 6 series launch price features india hindi
30 घंटों की मिलेगी बैटरी लाइफ - फोटो : सैमसंग
स्टूडेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा फायदा
Galaxy Book 6 Ultra की शुरुआती कीमत 2,42,990 रुपये रखी गई है, जिसमें Intel Core Ultra 7 सीरीज 3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Galaxy Book 6 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 1,78,990 रुपये से शुरू होती है, जिसमें Intel Core Ultra 5 सीरीज 3 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दिया गया है। स्टैंडर्ड Galaxy Book 6 की शुरुआती कीमत 1,27,990 रुपये है और इसमें भी लगभग वही कॉन्फिगरेशन दिया गया है।

ऑफर्स की बात करें तो कंपनी 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दे रही है। इसके अलावा 5,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। जिन यूजर्स के पास वैध स्टूडेंट आईडी है, उन्हें 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
samsung galaxy book 6 series launch price features india hindi
Galaxy Book 6 Ultra - फोटो : Samsung
Galaxy Book 6 Ultra
Galaxy Book 6 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसमें 16-इंच का WQXGA+ AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है।

यह लैपटॉप Intel Core Ultra X7 सीरीज 3 Evo एडिशन प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 50 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देने वाला NPU शामिल है। साथ ही Nvidia GeForce 5070 GPU भी दिया गया है, जो इसे हाई-एंड टास्क और गेमिंग के लिए सक्षम बनाता है।

इसमें 32GB तक LPDDR5x रैम और 1TB PCIe SSD स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में 1080p फुल HD वेबकैम, बैकलिट कीबोर्ड और हैप्टिक टच ट्रैकपैड दिया गया है। 80.20Wh बैटरी के साथ यह 140W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Thunderbolt 4, USB Type-A, HDMI 2.1, microSD कार्ड स्लॉट और ऑडियो जैक जैसे पोर्ट्स मिलते हैं।
samsung galaxy book 6 series launch price features india hindi
Galaxy Book 6 Pro - फोटो : Samsung
Galaxy Book 6 Pro
Galaxy Book 6 Pro में भी AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो 16-इंच तक आता है। इसमें भी वही Windows 11 Home और Intel Core Ultra प्रोसेसर मिलता है, लेकिन इसमें इंटीग्रेटेड Intel Arc ग्राफिक्स दिया गया है।

यह लैपटॉप हल्का और पोर्टेबल है, जिसका वजन लगभग 1.24kg से 1.59kg के बीच है। बैटरी की बात करें तो 16-इंच मॉडल में 78.07Wh और 14-इंच मॉडल में 67.18Wh की बैटरी मिलती है।

बाकी फीचर्स जैसे रैम, स्टोरेज, वेबकैम और पोर्ट्स Ultra मॉडल जैसे ही हैं, जिससे यह एक बैलेंस्ड प्रीमियम ऑप्शन बन जाता है।
विज्ञापन
samsung galaxy book 6 series launch price features india hindi
Galaxy Book 6 - फोटो : Samsung
Galaxy Book 6
Galaxy Book 6 स्टैंडर्ड मॉडल होने के बावजूद कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें 16-इंच टच और नॉन-टच डिस्प्ले के साथ 14-इंच वेरिएंट भी उपलब्ध है।

टॉप वेरिएंट में WUXGA IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 350 निट्स है। यह Intel Core Ultra 7 सीरीज 3 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें इंटीग्रेटेड GPU के साथ NPU भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी भी काफी प्रीमियम रखी गई है, जिससे यह रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल यूज दोनों के लिए उपयुक्त है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed