चीन की टेक कंपनी वीवो (Vivo) की शानदार सेल कार्निवाल 2020 (Vivo Carnival 2020) ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू हो गई है। वीवो की यह सेल आज (6 जनवरी 2020) से लेकर 9 जनवरी 2020 तक चलेगी। ग्राहकों को इस सेल में वीवो के स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स, डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने ग्राहकों के लिए कुछ डिवाइसेज को खास प्राइस टैग के साथ उपलब्ध किया हैं। तो चलिए जानते हैं वीवो के किस स्मार्टफोन पर किस तरह के ऑफर्स मिलेंगे...
Vivo Carnival Sale 2020: स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीवो यू 10
वीवो की सेल में ग्राहक इस फोन के 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,490 रुपये, 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,990 रुपये और चार जीबी रैम वाले वेरिएंट को 9,990 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को 6,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपये का फायदा देगी।
वीवो यू 20
वीवो की बंपर सेल में ग्राहक इस फोन के चार जीबी रैम वाले वेरिएंट को 10,990 रुपये और छह जीबी रैम वाले वेरिएंट को 11,990 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। वहीं, कंपनी नॉ कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी देगी।
वीवो वी 15 प्रो
ग्राहक वीवो की शानदार सेल के दौरान छह जीबी रैम वाले वेरिएंट को 19,990 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन पर 13,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इतना ही नहीं यह फोन 7,450 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध है। वहीं, इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
वीवो वी 17
वीवो की सेल में वी 17 का आठ जीबी रैम वाला वेरिएंट 22,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट और 7,450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी इस फोन को खरीद सकते हैं।