सब्सक्राइब करें

UPI PIN का झंझट खत्म: अब BHIM एप पर अंगूठा दिखाते ही होगा पेमेंट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 05:25 PM IST
सार

BHIM Biometric Payment: नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM एप से यूपीआई पेमेंट को और भी आसान बना दिया है। अब यूजर्स 5000 रुपये तक का भुगतान फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए कर सकेंगे, जिससे पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
bhim app biometric upi payment fingerprint face authentication
UPI - फोटो : AdobeStock
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM एप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब 5000 रुपये तक का भुगतान फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से कर सकते हैं। यह सुविधा उन स्मार्टफोन्स पर काम करेगी, जिनमें बायोमेट्रिक सपोर्ट मौजूद है, यानी फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक फीचर है। इस नए विकल्प के साथ छोटे ट्रांजैक्शन के लिए अब UPI पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, 5000 रुपये से ज्यादा के भुगतान के लिए पहले की तरह पिन डालना अनिवार्य रहेगा।
Trending Videos
bhim app biometric upi payment fingerprint face authentication
UPI - फोटो : AdobeStock
किनके लिए है यह सुविधा?
यह फीचर उन सभी एंड्रॉयड (Android) और आईफोन (iOS) यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिनके स्मार्टफोन में बायोमेट्रिक सपोर्ट (जैसे फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस अनलॉक) मौजूद है। आप इसका इस्तेमाल किसी दोस्त को पैसे भेजने (P2P), दुकान पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने या ऑनलाइन खरीदारी के लिए आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhim app biometric upi payment fingerprint face authentication
UPI - फोटो : AdobeStock
पिन शेयरिंग के खतरे से मिलेगी मुक्ति
कंपनी का कहना है कि यह फीचर न केवल सुविधाजनक है, बल्कि अधिक सुरक्षित भी है। चूंकि फिंगरप्रिंट और फेस डेटा हर इंसान का अलग होता है और यह आपके फोन के भीतर ही सुरक्षित (Local Storage) रहता है, इसलिए पिन चोरी होने या किसी और के द्वारा देख लिए जाने का डर भी खत्म हो जाता है। इससे पेमेंट फेल होने की शिकायतों में भी कमी आएगी।
bhim app biometric upi payment fingerprint face authentication
ऐसे करें एक्टिवेट - फोटो : FREEPIK
कैसे एक्टिवेट करें यह नया फीचर?
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
  • अपने BHIM एप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें।
  • एप खोलें और अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं।
  • वहां आपको 'बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन' को इनेबल करने का विकल्प मिलेगा।
  • अपने बैंक अकाउंट के साथ इसे लिंक करें और बस, आपका काम हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed