सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Instagram Rolls Out Carousel Reorder Feature: Now Rearrange Photos After Posting

Instagram Carousel: इंस्टाग्राम का नया फीचर, अब पोस्ट पब्लिश होने के बाद भी बदल सकेंगे फोटो और वीडियो का क्रम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 25 Mar 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Instagram New Carousel Feature: अक्सर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों वाली पोस्ट (Carousel) शेयर करने के बाद लगता है कि पहली फोटो कोई और होनी चाहिए थी। पहले इसके लिए पूरी पोस्ट डिलीट करनी पड़ती थी, लेकिन इंस्टाग्राम का नया 'रीऑर्डर' फीचर इस परेशानी को खत्म कर रहा है। अब आप पब्लिश होने के बाद भी अपनी फोटो और वीडियो की जगह आसानी से बदल सकते हैं। आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करता है।

Instagram Rolls Out Carousel Reorder Feature: Now Rearrange Photos After Posting
Instagram carousel reorder - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

क्या आपने कभी इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों वाला पोस्ट शेयर किया है, और बाद में लगा कि कोई और फोटो पहले नंबर पर होनी चाहिए थी? पहले ऐसे में आपको पूरी पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी। लेकिन अब इंस्टाग्राम के नए फीचर ने इस परेशानी को खत्म कर दिया है। तस्वीरो वाले पोस्ट को सोशल मीडिया की भाषा में कैरोसेल (Carousel) कहते हैं।  अब आप अपनी पोस्ट पब्लिश करने के बाद भी उसमें मौजूद तस्वीरों और वीडियो का क्रम आसानी से बदल सकते हैं।

Trending Videos

कैरोसेल (Carousel) पोस्ट क्या होता है?

कैरोसेल पोस्ट इंस्टाग्राम पर वो पोस्ट होता है जिसमें एक साथ कई फोटो या वीडियो अपलोड किए जाते हैं। यूजर्स इन्हें स्क्रीन पर बाईं ओर स्वाइप करके देख सकते हैं। इसे एल्बम पोस्ट, मल्टी-इमेज पोस्ट या स्लाइडशो भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों का ऑर्डर कैसे बदलें? 

इस नए फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। तस्वीरों का क्रम बदलने के लिए सबसे पहले अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल खोलें और उस कैरोसेल पोस्ट पर टैप करें जिसे आप एडिट करना चाहते हैं। इसके बाद, स्क्रीन पर ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें और एडिट का विकल्प चुनें। एडिट मोड खुलने पर, आप जिस भी फोटो या वीडियो की जगह बदलना चाहते हैं, उस पर थोड़ी देर तक अपनी उंगली दबाकर रखें और फिर उसे खींचकर अपनी मनपसंद जगह पर आसानी से सेट कर दें।

यह फीचर क्यों जरूरी है?

किसी भी पोस्ट में आपकी पहली तस्वीर सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है। अगर पहली फोटो दमदार है तो लोग पूरी पोस्ट देखते हैं, जिससे एंगेजमेंट बढ़ता है। इस नए फीचर से आम यूजर्स, क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और बिजनेस अकाउंट्स को अपनी पोस्ट का लुक बेहतर बनाने की आजादी मिलेगी।

ये फीचर क्या 'नहीं' कर सकता?

यह फीचर सिर्फ मौजूदा फोटो/वीडियो को आगे-पीछे करने के लिए है। एक बार पोस्ट पब्लिश होने के बाद, आप उसमें कोई नया फोटो या वीडियो नहीं जोड़ सकते हैं। पोस्ट में तस्वीरों की कुल संख्या उतनी ही रहेगी।

क्या यह फीचर आपके फोन में आ गया है?

इंस्टाग्राम इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है। इसका मतलब है कि यह फीचर कुछ यूजर्स को मिल चुका है, जबकि बाकियों को अपने एप के अगले अपडेट तक थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इंस्टाग्राम अक्सर नए फीचर्स को टेस्टिंग के बाद ही सभी के लिए जारी करता है।

क्रिएटर्स के लिए सोने पे सुहागा

बता दें कि अगस्त 2024 में इंस्टाग्राम ने एक कैरोसेल पोस्ट में फोटो और वीडियो अपलोड करने की लिमिट बढ़ाकर 20 कर दी थी। अब इस नए 'रीऑर्डर' फीचर के जुड़ने से ट्रैवलिंग के अनुभव शेयर करना, किसी इवेंट की कहानी बताना या एजुकेशनल पोस्ट बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान और फ्लेक्सिबल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed