सब्सक्राइब करें

गूगल ने बदला नियम: नए अकाउंट पर अब मिलेगा सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज, 15GB के लिए माननी होगी ये शर्त

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 15 May 2026 12:01 PM IST
सार

Google Storage Limit: गूगल ने नए यूजर्स के लिए अपनी फ्री क्लाउड स्टोरेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब नया गूगल अकाउंट बनाने पर डिफॉल्ट रूप से सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज मिलेगा, जबकि पहले 15GB दिया जाता था। हालांकि, यूजर्स मोबाइल नंबर लिंक और OTP वेरिफिकेशन करके दोबारा 15GB स्टोरेज पा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह कदम बढ़ती स्टोरेज लागत और फर्जी अकाउंट्स पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। पुराने यूजर्स पर फिलहाल इस बदलाव का असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Google Reduces Default Free Storage To 5GB For New Accounts, 15GB Now Requires Mobile Verification
गूगल जीमेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

वर्षों से जब भी हम नया गूगल अकाउंट बनाते आए हैं, कंपनी की तरफ से हमें 15GB का क्लाउड स्टोरेज बिल्कुल मुफ्त मिलता रहा है। ज्यादातर यूजर्स का काम इस फ्री स्टोरेज में आसानी से चल जाता है। लेकिन अब टेक दिग्गज गूगल ने अपनी स्टोरेज पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव किया है।



अब नए अकाउंट खोलने पर यूजर्स को डिफॉल्ट रूप से सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज ही दी जा रही है। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है- आप अभी भी 15GB स्टोरेज पा सकते हैं, बस इसके लिए गूगल ने एक नई शर्त रख दी है। आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।

Trending Videos
Google Reduces Default Free Storage To 5GB For New Accounts, 15GB Now Requires Mobile Verification
गूगल स्टोरेज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल

क्या है 15GB स्टोरेज पाने की नई शर्त?

अगर आप आज की तारीख में कोई नया गूगल अकाउंट बनाते हैं तो आपको स्क्रीन पर 15GB के बजाय सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज का ही मैसेज दिखाई देगा। इस लिमिट को वापस 15GB तक बढ़ाने के लिए गूगल ने अब अपने मोबाइल नंबर को अकाउंट से लिंक करने की शर्त रख दी है। गौर करने वाली बात यह है कि स्टोरेज की यह नई व्यवस्था फिलहाल सिर्फ नए अकाउंट्स के लिए ही लागू की गई है।

पुराने यूजर्स के लिए अभी भी 15GB स्टोरेज का पुराना नियम ही बरकरार है और उन्हें अपना नंबर लिंक करने की तुरंत कोई मजबूरी नहीं है। हालांकि, गूगल ने इस बदलाव को बैकएंड पर मार्च के महीने में ही लागू कर दिया था, लेकिन अब यह धीरे-धीरे सभी नए यूजर्स को दिखने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Reduces Default Free Storage To 5GB For New Accounts, 15GB Now Requires Mobile Verification
गूगल जीमेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

गूगल ने यह बदलाव क्यों किया?

गूगल के जरिए किए गए इस बड़े बदलाव के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण माने जा रहे हैं। पहला कारण तकनीकी और आर्थिक है। कंपनी का कहना है कि मेमोरी और स्टोरेज हार्डवेयर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे फ्री में ज्यादा स्टोरेज देना अब काफी खर्चीला होता जा रहा है। वहीं, दूसरा बड़ा कारण फर्जी अकाउंट्स पर लगाम लगाना है।

दरअसल, कई यूजर्स सिर्फ ज्यादा फ्री स्टोरेज हासिल करने के लिए एक से ज्यादा फेक अकाउंट बना लेते हैं। अब मोबाइल नंबर लिंक करने की शर्त अनिवार्य होने से गूगल यह सुनिश्चित कर सकेगा कि 15GB फ्री स्टोरेज का लाभ एक ही वास्तविक यूजर को मिल रहा है।

Google Reduces Default Free Storage To 5GB For New Accounts, 15GB Now Requires Mobile Verification
गूगल अकाउंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल

अपने अकाउंट से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें?

अपना नंबर लिंक करना बेहद आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • अपने फोन या कंप्यूटर पर गूगल सर्च, जीमेल या क्रोम एप खोलें।
  • अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पर्सनल इन्फो (व्यक्तिगत जानकारी) वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको फोन या मोबाइल नंबर का विकल्प मिलेगा।
  • अपना नंबर दर्ज करें और उसे OTP (वन-टाइम पासवर्ड) के जरिए वेरिफाई कर लें।

फायदे का सौदा: अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना सिर्फ स्टोरेज बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी है। अगर आप कभी अपने अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं तो इसी नंबर की मदद से अकाउंट को आसानी से रिकवर किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed