फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: फोन के हैंग होने की समस्या हो जाएगी दूर, बस अपनानी होंगी ये ट्रिक्स

Fri, 05 Nov 2021 10:36 AM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Nov 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Mobile Phone tips and tricks how to solve mobile hang problem in android know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के इस डिजिटल दौर में लगभग हर व्यक्ति के हाथों में मोबाइल फोन है। हमारी पारंपरिक दुनिया को नए जमाने के इन स्मार्टफोन्स ने एक डिजिटल रंग दिया है। इसके आने से आज हमारे कई काम आसान हो गए हैं। ऐसे में आप स्मार्टफोन की उपयोगिता को समझ सकते हैं। हालांकि स्मार्टफोन्स के भी अपने फायदे और नुकसान हैं। अक्सर कई लोगों को मोबाइल फोन्स के हैंग होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई मर्तबा कुछ जरूरी चीजों को करते वक्त हमारा फोन हैंग हो जाता है, जिसके चलते हमको कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको अगर आप फॉलो करते हैं, तो आपके फोन के हैंग होने की समस्या खत्म हो जाएगी। इन ट्रिक्स को फॉलो करने के बाद आपके फोन की प्रोसेसिंग स्पीड भी काफी तेज हो जाएगी। आइए जानते हैं उन ट्रिक्स के बारे में -

Mobile Phone tips and tricks how to solve mobile hang problem in android know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर फोन हैंग होने की समस्या का सामना हमें तब करना पड़ता है, जब फोन की RAM काफी कम होती है। ऐसे में हमें गैर जरूरी एप्स को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए। इसके अलावा आपको समय समय पर अपने फोन के Cache memory को भी क्लियर करते रहना चाहिए। 

Mobile Phone tips and tricks how to solve mobile hang problem in android know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक साथ बैकग्राउंड में कई एप्स के रन होने की वजह से भी फोन्स काफी हैंग करते हैं। ऐसे में एप को क्लोज करने के बाद उसके टैब को क्लियर करना ना भूलें। इसे करने से आपका फोन फास्ट चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Phone tips and tricks how to solve mobile hang problem in android know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसके अलावा आपको समय समय पर अपने फाइल मैनेजर की मेमोरी से भी गैर जरूरी चीजों को डिलीट करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपके फोन के हैंग होने की समस्या खत्म हो जाएगी। अगर आप इन चीजों का ध्यान रखते हैं, तो आपके फोन की प्रोसेसिंग स्पीड काफी तेज हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed